फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   63 kv transformer blew up again as soon as it was installed

लगने के साथ ही फिर फुंक गया 63 केवी ट्रांसफार्मर

Wed, 04 May 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
63 kv transformer blew up again as soon as it was installed
अंबेडकरनगर के रामनगर बाजार में इस तरह धू धू कर जलता ट्रांसफार्मर-संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
आलापुर (अंबेडकरनगर)। भीषण गर्मी के बीच ट्रांसफार्मरों के फुंकने का सिलसिला जारी है। रामनगर बाजार में लगा 400 व 63 केवी का ट्रांसफार्मर सोमवार को अचानक फुंक गया। करीब 24 घंटे बाद मंगलवार को दोनों ट्रांसफार्मरों को बदला गया। हालांकि लगने के साथ ही 63 केवी का ट्रांसफार्मर फिर फुंक गया। इसके चलते दूसरे दिन भी ट्रांसफार्मर नही बदला जा सका। इससे लगभग 1500 की आबादी को भीषण गर्मी में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है।
विज्ञापन

बताते चलें कि रामनगर बाजार व बाभनपुर गांव को विद्युत आपूर्ति करने के लिए दो ट्रांसफार्मर एक स्थान पर लगे हैं। 400 केवी से रामनगर बाजार को आपूर्ति की जाती है, जबकि 63 केवी से बाभनपुर गांव को आपूर्ति दी जाती है। बताया जाता है कि सोमवार को अचानक दोनों ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल गए। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। इसके बाद बाजार व बाभनपुर दोनों क्षेत्रों की आपूर्ति ठप हो गई। काफी जद्दोजहद के बाद 24 घंटे बाद मंगलवार को दोनों ट्रांसफार्मर को बदला गया। बताया जाता है कि 400 केवी ट्रांसफार्मर से तो बाजार की आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन 63 केवी ट्रांसफार्मर बदले जाने के साथ ही फुंक गया। इसके चलते बाभनपुर गांव को जाने वाली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। नतीजतन लगभग 1500 की आबादी की आपूर्ति बीते लगभग 50 घंटे से ठप पड़ी है। इससे भीषण गर्मी में नागरिकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय जितेंद्र कुमार, दिनेश व डब्लू आदि ने अविलंब ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने की मांग की है। कहा कि भीषण गर्मी में आपूर्ति बाधित होने के चलते काफी मुश्किल हो रही है। लगातार विभाग से मांग की जा रही है कि वह ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर दें, जिससे लोड कम हो जाएगा। इससे ट्रांसफार्मर फुंकने का सिलसिला थम जाएगा। उधर जेई प्रवीण निषाद ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने का प्रयास जारी है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed