{"_id":"2ccd9b2d0428c7cb5773f66c4772b52e","slug":"626-cases-solved-in-mega-lok-adalat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा लोक अदालत में निपटे 626 वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा लोक अदालत में निपटे 626 वाद
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक अदालत का शुभारंभ प्रभारी जनपद न्यायाधीश राजीव कुमार ने किया। कहा कि ऐसे आयोजनों में लोगों को अपनी भागीदारी बढ़ानी होगी।
विज्ञापन
प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय बुद्धिसागर मिश्र ने छह भरण पोषण व चार पारिवारिक वाद का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेश नारायण मणि त्रिपाठी ने 289 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 58 हजार 240 रुपये अर्थदंड लगाया।
सिविल जज सीनियर डिवीजन महेशचंद्र वर्मा ने दो दीवानी व सिविल जज जूनियर डिवीजन ने एक उत्तराधिकार वाद, चार दीवानी वाद व तीन फौजदारी वाद का निस्तारण करते हुए 950 रुपये अर्थदंड लगाया। इसी तरह अन्य न्यायिक अफसरों ने विभिन्न वादों का निस्तारण कराया। लोक अदालत में रामलाल, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, अनिल कुमार, सौरभ कुमार, सबीहा खातून आदि न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन