फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   612 voted in BDC by-election

अम्बेडकरनगर: बीडीसी उपचुनाव में 612 ने किया मतदान

Fri, 10 Feb 2023 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 10 Feb 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
612 voted in BDC by-election
ऐनवां प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को उपचुनाव में मतदान के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी। -संवाद
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र टांडा के ऐनवां में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए हुए उपचुनाव में गुरुवार को दो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिका में कैद हो गया। 1577 की तुलना में लगभग 612 मतदाताओं ने वोट डाले। इस बीच मतदान प्रक्रिया को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।
विज्ञापन





क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद के लिए गुरुवार को ऐनवां में सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। दो मतदान केंद्रों के तीन बूथों पर मतदान करने के लिए सुबह से ही वोटरों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन





शुरुआत में मतदान धीमी गति से हुई लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, वैसे-वैसे वोटरों की संख्या भी बढ़ती गई। शाम पांच बजे जब मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई तो 612 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन





मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही चुनाव मैदान में उतरे नरेंद्रदेव मौर्य व खुशबू के भाग्य का फैसला मतपेटिका में कैद हो गया। बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटिकाएं टांडा ब्लाॅक मुख्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रख दी गईं। इससे पहले मतदान केंद्र के दो सौ मीटर सीमा में न तो वाहन को खड़ा करने दिया जा रहा था और न ही किसी प्रत्याशी के कैंप को ही लगने दिया गया।








टांडा ब्लाॅक मुख्यालय पर सुबह आठ बजे मतों की गणना शुरू हो जाएगी। देर शाम तक परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। मतगणना को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
-सदानंद गुप्ता, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed