फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   6.12 lakh did not get the first dose of corona

6.12 लाख को नहीं लगी कोरोना की पहली डोज

Fri, 12 Nov 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
6.12 lakh did not get the first dose of corona
अंबेडकरनगर। जिले के 6.12 लाख से अधिक नागरिकों को अब तक कोरोना वैक्सीन की पहली डोज तक नहीं लग सकी है। ऐसा तब है, जबकि 30 नवंबर तक जिले के कुल 17 लाख 69 हजार 56 नागरिकों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य शासन स्तर से दिया गया है। जिन 11 लाख 58 हजार 925 को पहली डोज लगी है, उनमें से 7 लाख 56 हजार 993 नागरिकों को दूसरी डोज नहीं लग सकी है। ऐसे में नवंबर माह तक शत प्रतिशत पहली डोज व 31 दिसंबर तक शत प्रतिशत दूसरी डोज दिए जाने के लक्ष्य को पूरा करना स्वास्थ्य विभाग के समक्ष बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन

जिले में अब तक 11 लाख 56 हजार 925 नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ही दी जा सकी है। मात्र 3.99 लाख नागरिकों को ही कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लग पायी है। ऐसे में अभी भी 7 लाख 56 हजार 993 नागरिक दूसरी डोज से दूर हैं। दरअसल पूर्व में प्रथम डोज लगाने के लिए गांव गांव में शिविर के माध्यम से टीका लगाया जा रहा था। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में टीका लगाए जाने का कार्य रोक दिया गया। नतीजा रहा कि दूसरी डोज कम नागरिकों को लग सकी है।
विज्ञापन

बीते दिनों शासन ने 30 नवंबर तक कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज दिए जाने तथा 31 दिसंबर तक शत प्रतिशत नागरिकों को दूसरी डोज भी दिए जाने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में लक्ष्य पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के समक्ष बड़ी चुनौती खड़ी हो गई। मालूम रहे कि जिले के 17 लाख 69 हजार 56 नागरिकों को प्रथम व द्वितीय डोज दिए जाने का लक्ष्य है। 11 लाख 56 हजार 925 को प्रथम डोज लगी है। ऐसे में 6 लाख 12 हजार 131 नागरिकों को अब तक एक भी डोज नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में लग रहे कैंप
30 नवंबर तक 17 लाख 69 हजार 131 नागरिकों को प्रथम डोज दिए जाने का लक्ष्य है। 11 लाख 56 हजार 925 नागरिकों को प्रथम डोज दी जा चुकी है। शासन के दिशा निर्देश पर लक्ष्य को पूरा करने के लिए गांव गांव शिविर का आयोजन कर नागरिकों को टीका लगाया जा रहा है। टीका लगाने का समय सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक कर दिया गया है।
- रामानंद सिद्धार्थ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed