फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   565 personnel voted by postal ballot

565 कर्मियों ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान

Tue, 22 Feb 2022 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
565 personnel voted by postal ballot
अंबेडकरनगर। जिले में तीन मार्च को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों के कर्मचारियों का सोमवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में सात दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कुल 1312 कर्मचारियों को ईवीएम व वीवीपैट के बारे में जानकारी देते हुए मतदान प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षित किया गया। 19 कक्षों में चले प्रशिक्षण के दौरान 40 कर्मचारियों को बूस्टर डोज भी दी गई। इस बीच 565 कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार को 1312 कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसमें उन्हें ईवीएम व वीवीपैट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही कहा गया कि मतदान से एक दिन पहले ही सभी कर्मचारियों को अपने-अपने बूथ पर पहुंच जाना है। रात में ही रस्सी बांधने के साथ ही महिला व पुरुष नाम की तख्ती लगा देनी होगी। ईवीएम व वीवीपैट को खिड़की से दूर रखना होगा।
विज्ञापन

साथ ही जिस कमरे में ईवीएम व वीवीपैट रखी जाए, वहां प्रकाश की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। सीडीओ घनश्याम मीणा ने बताया कि 27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण चलेगा। सोमवार को चले प्रशिक्षण में कुल 40 कर्मचारियों को बूस्टर डोज भी दी गई। इसके साथ ही मतदान में कर्मचारियों के लगने के चलते कुल 565 कर्मचारियों ने पोस्टल मतपत्र के माध्यम से मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed