{"_id":"60f0787a8ebc3e996e002558","slug":"5287-people-got-vaccinated-ambedkar-nagar-news-lko5870998192","type":"story","status":"publish","title_hn":"5287 लोगों ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5287 लोगों ने लगवाया टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य तेज हो गया है। गुरुवार को जिले के 47 केंद्रों के 47 बूथों पर कोरोना टीकाकरण अभियान चला। इस दौरान कुल 5287 नागरिकों को टीका लगाया गया। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया। हालांकि जिला अस्पताल में कई बार भीड़ अधिक होने से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां भी उड़ीं।
कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। न सिर्फ केंद्र, बल्कि बूथों की संख्या को भी बढ़ा दिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि गुरुवार को 47 केंद्रों के 47 बूथों पर टीकाकरण अभियान चला। इस दौरान कुल 5287 नागरिकों को टीका लगाया गया। बताया कि टीकाकरण के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया।
न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग पर ध्यान दिया गया, बल्कि मास्क की अनिवार्यता भी सुनिश्चित की गई। हालांकि जिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए बड़ी संख्या में नागरिकों के पहुंचने से कई बार कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां भी उड़ीं। उधर, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए टीका जरूर लगवाएं। शत-प्रतिशत टीका लगवाने से ही कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटा जा सकेगा।