{"_id":"58597a084f1c1b4218e395c7","slug":"507-students-received-laptops","type":"story","status":"publish","title_hn":"507 स्टूडेंट्स को मिला लैपटाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
507 स्टूडेंट्स को मिला लैपटाप
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
लैपटॉप
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अव्यवस्थाओं के बीच मंगलवार को जीआईसी अकबरपुर में 1830 चयनित के सापेक्ष 507 छात्र-छात्राओं में लैपटॉप का वितरण हुआ। आयोजन की लापरवाही के चलते चयनित सभी स्टूडेंट्स को सूचना ही नहीं दी जा सकी जिससे वे समारोह में नहीं पहुंच सके। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। बाकी चयनित स्टूडेंट्स को अब डीआईओएस कार्यालय से लैपटॉप का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लैपटॉप वितरण के लिए जिले के कुल 1830 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। मंगलवार को जीआईसी अकबरपुर में समारोह में मुख्य अतिथि एमएलसी व सपा जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव ने कहा कि तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर सकें, इसके लिए प्रदेश सरकार से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
दुनिया मुट्ठी में करने को छात्र-छात्राओं के हाथों में लैपटॉप का वितरण किया गया। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने स्टूडेंट्स से आह्वान किया कि वे अच्छी व तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर समाज व देश के विकास में अपना अहम योगदान दें।
विज्ञापन
डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि समारोह में कुल 507 स्टूडेंट्स में लैपटॉप का वितरण किया गया। शेष छात्र-छात्राओं को अब डीआईओएस कार्यालय से दिया जाएगा। इससे पहले समारोह स्थल पर शुरुआत में सभी चयनित छात्र-छात्राओं के न आने से ज्यादातर कुर्सियां खाली थीं। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।