{"_id":"631f7e6bf954c46182261940","slug":"50-thousand-rupees-snatched-from-the-young-man-near-the-bank-ambedkar-nagar-news-lko6480381145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के पास युवक से छीने 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के पास युवक से छीने 50 हजार रुपये
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नई सड़क स्थित यूनियन बैंक में राशि जमा करने पहुंचे एक मेडिकल एजेंसी के कर्मचारी से बैंक के पास बाइक सवार बदमाशों ने 50 हजार रुपये से भरा थैला छीन लिया और बदमाश भाग निकले। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। पीड़ित ने कोतवाली में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गौहन्ना भिखारीपुर निवासी संदीप अकबरपुर नगर स्थित एक मेडिकल एजेंसी पर काम करता है। सोमवार को वह 50 हजार रुपये थैले में रखकर नई सड़क स्थित यूनियन बैंक में जमा करने के लिए बाइक से पहुंचा।
जब वह बैंक के अंदर जाने लगा, तभी बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने उसके हाथ से रुपयों से भरा थैला छीन लिया और भाग निकले। गुहार पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।