{"_id":"62094c1d6874a079c01d548d","slug":"50-thousand-reward-criminal-arrested-ambedkar-nagar-news-lko6176863169","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कटका थाना पुलिस ने झारखंड निवासी 50 हजार रुपये के इनामी गैंगेस्टर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। अपराधी के विरुद्ध पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कटका थाने की पुलिस टीम झारखंड में उसको गिरफ्तार करने के लिए गई थी। कटका थाने में बदमाश के विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।
बताया जाता है कि राजू शर्मा निवासी नया टोला, महाराजपुर, थाना तालझारी जिला साहेबगंज झारखंड गैंगेस्टर अपराधी है। उसके विरुद्ध पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या मंडल ने 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। राजू शर्मा के खिलाफ कटका थाने में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। इस बीच उसकी गिरफ्तारी के लिए कटका थानाध्यक्ष संतकुमार सिंह, उपनिरीक्षक शिवकुमार, सिपाही विनय कुमार, कृष्णानंद सिंह व अमित कुमार झारखंड गए थे। झारखंड पुलिस की मदद से पुलिस टीम ने गैंगेस्टर अभियुक्त व 50 हजार के इनामी अपराधी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे साहिबगंज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने के बाद जेल भेज दिया।