फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   50 thousand people troubled without electricity

50 हजार से अधिक की आबादी विद्युत आपूर्ति 24 घंटे से ठप

Fri, 05 Jun 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
50 thousand people troubled without electricity
राजेसुल्तानपुर। विद्युत उपकेंद्र रामनगर के जहांगीरगंज व माडरमऊ फीडर से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति गुरुवार शाम चार बजे से ठप है। शुक्रवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। इससे 50 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई। प्रभावित ग्रामीणों का कहना है कि जब तक जर्जर हो चुके उपकरणों को बदला नहीं जाएगा, सुचारु बिजली नहीं मिल सकती है।
विज्ञापन

गुरुवार शाम चार बजे अचानक विद्युत उपकेंद्र रामनगर के जहांगीरगंज व माडरमऊ फीडर में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। इससे संबंधित फीडर से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। पहले तो प्रभावित गांव के लोगों ने इसे रुटीन कटौती समझा लेकिन काफी देर तक बिजली नहीं आई तो पॉवर कॉरपोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों से जानकारी हासिल की जाने लगी। देर शाम जानकारी दी गई कि दोनों फीडरों में तकनीकी गड़बड़ी आ गई है। उसे दुरुस्त कराने की कोशिश की जा रही है। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन

गड़बड़ी दूर न होने का ही नतीजा रहा कि की जहांगीरगंज फीडर से जुड़े जहांगीरगंज, नरियांव, सिंहपुर, केदरूपुर, आदमपुर, उमरी जलाल, नसीरपुर, सोल्हवां, करमनपुर, नरवां पीतांबरपुर, चांडीपुर, जेठास, कम्हरिया तथा माडरमऊ फीडर से जुड़े माडरमऊ, ककरही, जमलूपुर, बकड़ापुर, गोपालपुर, मंसूरगंज, मंगोलपुर, परसशौली, बड़ागांव, हकीमपुर समेत दो दर्जन से अधिक गांवों की 50 हजार से अधिक की आबादी को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम तक भी गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। इससे संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण संतराम, विनोद, मेवालाल, रजनीश, सुनील, इम्तियाज, हनीफ, राजेश ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब तक जर्जर हो चुके उपकरणों को बदला नहीं जाएगा, सुचारु बिजली नहीं मिल सकेगी। उधर आलापुर विद्युत उपकेंद्र के प्रभारी अधिशाषी अभियंता एससी सागर ने बताया कि गड़बड़ी दूर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed