फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   50 roads of 1.25 billion will be gifted

सवा अरब की 50 सड़कों की मिलेगी सौगात

Wed, 01 Dec 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
50 roads of 1.25 billion will be gifted
अंबेडकरनगर के कटेहरी में डिप्टी सीएम के कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते पीडब्लूडी के अधिकारी व कर्? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जनपदवासियों के लिए खुशखबरी है। 4 दिसंबर को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माणमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जिले को लगभग सवा अरब रुपये लागत की सड़कों की सौगात देने पहुंच रहे हैं। वे कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के रामदेव जनता इंटर कॉलेज के पीछे स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वे अलग-अलग क्षेत्रों में बनकर तैयार लगभग 83 किलोमीटर लंबी सड़क का लोकार्पण, जबकि लगभग 81 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। उपमुख्यमंत्री के इस तोहफे से जिले में मौजूदा समय में बदहाल कई सड़कें बेहतर हो सकेंगी। इससे नागरिकों को सुचारु आवागमन का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 4 दिसंबर शनिवार को जिले के कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के साथ ही वह जनपदवासियों को करोड़ों रुपये की नई सड़कों की सौगात देने के साथ ही नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण करेंगे। उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन आवश्यक तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन

जिला लोक निर्माण विभाग सबसे ज्यादा सक्रिय है। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। डिप्टी सीएम जिले के अलग अलग क्षेत्रों में बनकर तैयार हुई 61 करोड़ 88 लाख 20 हजार रुपये लागत की 83 किलोमीटर लंबी 31 सड़कों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 58 करोड़ 60 लाख 90 हजार रुपये लागत से बनने वाली लगभग 81 किलोमीटर लंबी 29 सड़कों का शिलान्यास करेंगे। यह सड़कें जिले के कटेहरी, अकबरपुर, जलालपुर, आलापुर व टांडा सभी विधानसभा क्षेत्रों की हैं। इन सड़कों के बनने से जिले की बड़ी आबादी को सुचारु आवागमन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों का होगा लोकार्पण
लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हाथों शनिवार को कुल 31 सड़कों का लोकार्पण होगा। इसमें प्रमुख रूप से अन्नावां से पहितीपुर मार्ग, इस्माइलपुर बेल्दहां मार्ग, नसीरपुर संपर्क मार्ग, प्रतापपुर बरवां संपर्क मार्ग, भारीडीहा संपर्क मार्ग, पिपरीपुर सैदपुर संपर्क, बिहरोजपुर संपर्क, बुढनपुर खास संपर्क मार्ग, अकबेलपुर संपर्क मार्ग, बिचलापुर संपर्क मार्ग, इंद्रलोक कालोनी संपर्क मार्ग, खड़सा खास संपर्क मार्ग, दाउदपुर संपर्क मार्ग, काही संपर्क मार्ग, दिलावलपुर, सिझौली संपर्क मार्ग, मोलईगंज, केशवपुर खास संपर्क मार्ग, खरुवइया खास संपर्क मार्ग, दुलहूपुर संपर्क मार्ग, सरफुद्दीनपुर फुलवरिया संपर्क मार्ग, बुकिया माइनर मखदूपुर संपर्क मार्ग आदि शामिल है। इसके अलावा 29 सड़कों का शिलान्यास भी कार्यक्रम में समारोहपूर्वक होगा। इसमें भीटी, महरुआ, मथानी, दोस्तपुर मार्ग, अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग, अकबरपुर अटंगी संपर्क, गौसपुर झलिया संपर्क मार्ग, रामपुर मंगुराडिला, अहेथा जोगापुर, आशाजीतपुर अहिरान, शाहपुर परासी, थरिया कला, मेडऱी खास, जगनपुर खास, महुआरी नरायनपुर, काशीपुर खास, भड़सारी, डीघी, न्यौरी जलालपुर, अराजी देवारा, अराजी सुंदर सोखा, उमरी जलाल, उमरौना, नेवारी दुराजपुर व पिंडोरिया आदि संपर्क मार्गों का शिलान्यास होगा।

चल रही जरूरी तैयारी
डिप्टी सीएम के आगमन की जानकारी मिल चुकी है। इसके लिए प्रशासन की तरफ से होने वाली तैयारियां पूरी की जा रही हैं। फिलहाल अभी उनके कार्यक्रम की विधिवत जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। -अशोक कुमार कनौजिया, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed