{"_id":"59d51ba34f1c1ba2538b5cd8","slug":"5-people-injured-in-different-accidents-one-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में बालिका समेत पांच घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में बालिका समेत पांच घायल, एक गंभीर
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक बालिका समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र जलालपुर अंतर्गत जलालपुर निवासी उदयराज (40) मंगलवार देर शाम बाइक से घर जाने के दौरान चौराहे के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
वहीं, जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवादा निवासिनी अंजलि (9) मंगलवार देर शाम उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई जब वह घर के बाहर खेल रही थी। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सम्मनपुर निवासी अवधेश (22) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उधर, आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आलापुर निवासिनी चांदनी देवी (60) बुधवार सुबह बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इनके अलावा फैजाबाद जनपद के पांड़े पैकोली निवासी लोकेश (17) बुधवार को बाइक से अकबरपुर आते समय अंबेडकरनगर के यादवनगर तिराहे के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।