फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   5 million owed ??to workers

20 हजार मजदूरों का 5 करोड़ बकाया

Mon, 31 Aug 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Mon, 31 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
इनमें से 19 करोड़ 82 लाख 78 हजार रुपये का भुगतान तो कर दिया गया, लेकिन एमआईएस फीडिंग के बाद भी लगभग 20 हजार मजदूरों का 5 करोड़ 59 लाख 79 हजार रुपये का भुगतान अब तक नहीं हो सका।
विज्ञापन


मजदूरी भुगतान के लिए संबंधित मजदूर ग्राम प्रधान से लेकर संबंधित अधिकारियों तक के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


नतीजा यह है कि संबंधित मजदूरों के समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो गया है। यदि शीघ्र ही उन्हें मजदूरी भुगतान नहीं हुआ, तो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद भुगतान लंबे समय तक के लिए भी लटक  सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने ही गांव में 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही मनरेगा योजना का समुचित लाभ जिले के 2 लाख 19 हजार 68 जाबकार्डधारकों को नहीं मिल पा रहा है। न तो उन्हें सुचारु तरीके से 100 दिन का रोजगार मिल पा रहा है और न ही किए गए कार्यों का समय पर भुगतान हो रहा है।

इसके चलते जाबकार्डधारक मायूस है। योजना के तहतचालू वित्तीय वर्ष में जिले को लेबर बजट के रूप में 51 करोड़ 59 लाख 77 हजार रुपये धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसमें से अगस्त माह तक मात्र 24 करोड़ 13 लाख 70 हजार रुपये खर्च किए जाने का लक्ष्य दिया गया था।

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक अगस्त माह के अंत तक लक्ष्य से अधिक 25 करोड़ 42 लाख 57 हजार रुपये का कार्य कराया गया। इनमें से 19 करोड़ 82 लाख 78 हजार रुपये का मजदूरी भुगतान कर दिया, जबकि एमआईएस फीडिंग के बाद भी 5 करोड़ 59 लाख 79 हजार रुपये का भुगतान अब तक नहीं हो सका है।

नतीजा यह है कि लगभग 20 हजार मनरेगा मजदूर मजदूरी भुगतान को लेकर इधर उधर भटकने के लिए मजबूर हो रहे हैं। दरअसल मजदूरी भुगतान के लिए शेष बची धनराशि केंद्र सरकार से ही अब तक राज्य सरकार को नहीं उपलब्ध हो सकी है।


संबंधित मजदूरों को यह चिंता सताए जा रही है कि यदि शीघ्र ही उन्हें मजदूरी भुगतान नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में त्रिस्तीय पंचायत की आचार संहिता लागू हो गई, तो उनका भुगतान लंबे समय तक के लिए लटक जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed