{"_id":"7f326694836a925db5752d8e9bc2225f","slug":"5-lakh-demanded-extortion-from-businessmen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से मांगी 5 लाख रुपये की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी से मांगी 5 लाख रुपये की रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित कारोबारी की तहरीर पर अलीगंज पुलिस ने दिलीप वर्मा के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद से व्यापारी के परिवारीजन दहशत में हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक टांडा थाना क्षेत्र के सद्दरपुर बाजार निवासी ओंकार विश्वकर्मा पुत्र रामअवध छोटी धान मशीन बनाने व बिक्री का कारोबार करता है। सद्दरपुर बाजार में ही उसका कारखाना है, जहां न सिर्फ धान मशीन बल्कि पिपरमिंट की टंकी का निर्माण भी किया जाता है।
विज्ञापन
विश्वकर्मा के अनुसार 19 अगस्त को दोपहर बाद उसके मोबाइल पर एक फोन आया। उधर से कहा गया कि वह दिलीप वर्मा बोल रहा है। गोसाईगंज के कुछ लोग चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए उन्हें पांच लाख रुपये जल्द ही उपलब्ध करा दो। विश्वकर्मा के अनुसार उसने जब धनराशि देने में असमर्थता जताई तो उसके दोनों बेटों का नाम व उनके वाहनों का नंबर बताते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
कहा गया कि यदि उसने मांगी गई धनराशि नहीं दी, तो उसका भी वही अंजाम होगा, जो अन्य का हुआ था। इसके बाद आगामी 22 अगस्त को पेशी पर मिलने की बात कही गई। घटना से न सिर्फ व्यापारी बल्कि परिवारीजनों में दहशत है। दूसरे दिन 20 अगस्त को विश्वकर्मा अपने अन्य साथियों के साथ अलीगंज थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने की तहरीर दी।
पुलिस ने छानबीन के बाद बुधवार को माफिया दिलीप वर्मा के खिलाफ रंगदारी मामले में केस दर्ज कर लिया। एसओ बृजेश मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। उधर घटना से व्यापारी के परिवारीजनों में दहशत का माहौल है। उन्होंने बताया कि दिलीप ने 22 अगस्त को जनपद न्यायालय पेशी के दौरान बुलाया था, लेकिन वह नहीं गया।