फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   49 teachers got appointment letters, happy faces

49 शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे

Fri, 23 Jul 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
49 teachers got appointment letters, happy faces
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट में नियुक्ति पत्र पाकर खुशी से चहके सहायक अध्यापक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालयों में 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को जिले के 49 नव नियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। शिक्षक बनने का नियुक्ति पत्र मिलते ही युवाओं के चेहरे खिल उठे। जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक टांडा व आलापुर ने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही नवनियुक्त शिक्षकों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से शिक्षण कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि प्रदेश सरकार परिषदीय स्कूलों की व्यवस्था व शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार का भरपूर प्रयास कर रही है। इसका असर भी अब दिखने लगा है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में शुक्रवार को 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले के 49 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ साधू वर्मा, विधायक संजू देवी व विधायक अनीता कमल ने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्र मिलते ही युवाओं के चेहरे खिल उठे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने नवनियुक्त शिक्षकों से पूरी निष्ठा से काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश सरकार ने परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में बेहतर सुधार करने का काम किया है। नवनियुक्त शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वह बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा दें। विधायक संजू देवी व विधायक अनीता कमल ने भी नवनियुक्त शिक्षकों को पूरी निष्ठा के साथ काम करने को कहा। कहा कि सरकार परिषदीय स्कूलों में भी कॉन्वेंट जैसी सुविधा उपलब्ध कराने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन ने बताया कि नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से किया गया। इसका लाइव प्रसारण भी जिले में नवनियुक्त शिक्षकों को देखने को मिला। बताया कि जिले में कुल 57 पद स्वीकृत हुए थे। इसमें से शुक्रवार को चयनित 49 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस मौके पर एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, बीएसए बीपी सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed