{"_id":"613cea508ebc3edadd1cb7f5","slug":"49-crores-will-make-two-roads-two-lane-ambedkar-nagar-news-lko5951214104","type":"story","status":"publish","title_hn":"49 करोड़ से दो सड़कें बनेंगी टू लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
49 करोड़ से दो सड़कें बनेंगी टू लेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। लगभग एक लाख आबादी के लिए खुशखबरी है। करीब 49 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण होने वाले टांडा हंसवर व टांडा बरियावन, पट्टी सुरहुरपुर मार्ग का रविवार को टांडा विधायक शिलान्यास करेंगी। सड़क के टू लेन बन जाने के बाद नागरिकों को सुचारु आवागमन का लाभ मिलेगा। विधायक की इस पहल पर नागरिकों ने खुशी का इजहार किया है। नागरिकों का कहना है कि सड़क का चौड़ीकरण हो जाने से न सिर्फ सुचारु आवागमन का लाभ मिलेगा, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी तेजी आएगी। फिलहाल लोक निर्माण विभागीय प्रांतीय खंड ने सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है।
टांडा विधायक संजू देवी के प्रयास से टांडा व अकबरपुर तहसील क्षेत्रवासियों को सुचारु आवागमन के लिए बड़ी सौगात मिली है। टांडा तहसील मुख्यालय से जुड़ने वाले हंसवर टांडा मार्ग व बरियावन टांडा के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकारण का कार्य शुुरू हो गया है। रविवार को टांडा विधायक इन दोनों मार्गों का शिलान्यास भी करेंगी। अवर अभियंता अकबाल बहादुर पटेल ने बताया कि टांडा हंसवर मार्ग मौजूदा समय में पांच मीटर चौड़ा है, जिसे अब 7 मीटर चौड़ा किया जाएगा। 15.800 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्य में 18 करोड़ 51 लाख रुपये खर्च होंगे। टांडा से बरियावन बाजार, सुल्तानगढ़ पट्टी, सुरहुरपुर को जोड़ने वाले इस संपर्क मार्ग की लंबाई 17 किलोमीटर है। मौजूदा समय में इसकी चौड़ाई महज साढ़े 3 मीटर है, जो सिंगल लेन सड़क है। इस सड़क को अब 30 करोड़ 96 लाख 30 हजार रुपये की लागत से 7 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा।
सहायक अभियंता अजीत यादव ने बताया कि इन दोनों सड़कों से सीधे तौर पर एक लाख से अधिक की आबादी जुड़ी हुई है। टांडा जाने के लिए अकबरपुर व जलालपुर तहसील क्षेत्र के लोग भी बरियावन बाजार होकर जाते हैं। पीडब्लूडी प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता शंकर्षणलाल ने बताया कि दोनों सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। लगभग 49 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क से एक बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलेगा। निर्माण कार्य समय सीमा के अंदर पूरा हो सका पूरा ख्याल रखा जाएगा। विधायक टांडा द्वारा रविवार को दोनों सड़कों का शिलान्यास भी किया जाएगा।