फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   45 thousand of cane burned in The fire

आग से 45 हजार का गन्ना जला

Mon, 23 Nov 2015 11:11 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर अचानक खेत के ऊपर से गुजरे विद्युत तारों के शॉर्ट सर्किट होने पर निकली चिंगारी से गांव निवासी संतोष कुमार सिंह के गन्ने के खेत में आग लग गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। गुहार पर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी।

विज्ञापन


लगभग एक घंटे बाद फायरकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। घटना में एक बीघा गन्ने की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। इससे लगभग 45 हजार रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ है। आग की घटना से ग्रामीणों में पावर कारपोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति नाराजगी व्याप्त हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि लंबे समय से ढीले हो चुके जर्जर तारों को बदलने व कसे जाने की मांग की जा रही थी, लेकिन इस तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका। इसी का नतीजा रहा कि शॉर्ट सर्किट से एक बीघा फसल को नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed