फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   442 candidates selected in employment fair

रोजगार मेले में 442 अभ्यर्थियों का चयन

Tue, 21 Dec 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
442 candidates selected in employment fair
बसखारी (अंबेडकरनगर)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आलापुर परिसर में मंगलवार को जिला सेवायोजन कार्यालय एवं नोडल राजकीय आईटीआई तथा कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें महाराष्ट्र, नोएडा, हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों की 20 नामी कंपनियों ने भाग लिया। रोजगार मेले में 954 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। अलग-अलग कंपनियों ने 442 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें रोजगार मुहैया कराया।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि मौजूदा सरकार रोजगार की दिशा में कड़े कदम उठाकर बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करा रही है। विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक अयोध्या पदम वीर कृष्ण ने चयनित युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अध्यक्षता प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार तथा संचालन मोहम्मद जावेद अख्तर ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरुण यादव, सीताराम चतुर्वेदी, शाहिद, नवनीत सोनकर, के पी गौतम, विनोद सिंह, दयाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed