{"_id":"fd944bffbc66475c64521911b7da67cd","slug":"43-district-panchayat-members-decide-reservation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 जिला पंचायत सदस्यों का आरक्षण तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43 जिला पंचायत सदस्यों का आरक्षण तय
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 08 Sep 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला प्रशासन ने मंगलवार को कुल 43 जिला
विज्ञापन
पंचायत सदस्य पद के लिए प्रस्तावित आरक्षण जारी कर दिया। इस पर 10 सितंबर
तक आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। पूर्व में यहां कुल 37 जिला पंचायत
क्षेत्र थे। इस बार छह नए क्षेत्र शामिल किए गए हैं।
एक पुराने क्षेत्र को तकनीकी आधार पर नए क्षेत्र का दर्जा दिया गया। ऐसे में इस बार कुल 43 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला पंचायत सदस्य पद के आरक्षण को लेकर पिछले कई दिनों से खासी गहमागहमी थी।
ऐसा इसलिए क्योंकि कई राजनीतिक दल के वरिष्ठ नेताओं की निगाह जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर है। ऐसे में उनके द्वारा जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण को लेकर खासी दिलचस्पी ली जा रही थी। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष का पद सामान्य होने की अटकलें लगायी जा रही हैं।
इसके कारण लोगों की रुचि और भी बढ़ी हुई है। अब सदस्य पद का प्रस्तावित आरक्षण सामने आने के बाद क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।