फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   4117 Anganwadi workers will get one pair of saree

4117 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी एक जोड़ी साड़ी

Mon, 06 Jun 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
4117 Anganwadi workers will get one pair of saree
अंबेडकरनगर। जिले के 2551 आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैनात 4117 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। शीघ्र ही उनके हाथों में एक जोड़ी साड़ी होगी। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निशुल्क साड़ी मिल सके, इसके लिए शासन से बीते दिनों ही जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय को 8234 साड़ियां उपलब्ध करा दी गई हैं। कार्यालय की ओर से सभी विकास खंडों में वितरण के लिए साड़ी भेज भी दी गई हैं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी खरीदने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए शासन ने बीते दिनों घोषणा की थी कि अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नकद राशि की बजाय एक जोड़ी साड़ी प्रत्येक वर्ष दी जाएगी। अब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक जोड़ी साड़ी खरीदने के लिए 300-300 रुपये दिए जाते थे।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 2551 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें 2202 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जबकि 1915 सहायिकाओं की तैनाती हैं। इन कार्यकर्ताओं को एक जोड़ी नई साड़ी उपलब्ध हो सके, इसके लिए गत दिवस ही शासन से जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय को 8234 साड़ी उपलब्ध हो गईं। साथ ही निर्देशित किया गया कि इनका वितरण शीघ्र ही कार्यकर्ताओं में कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के दिशा-निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की ओर से जिले के सभी विकास खंडों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संख्या के आधार पर साड़ी भेज दी गईं। कार्यालय के अनुसार संबंधित विकास खंड अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शीघ्र ही कार्यकर्ताओं में साड़ी का वितरण कर दिया जाए।

कटेहरी में बांटीं गई साड़ी
शासन की मंशानुरूप सोमवार से जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में साड़ी के वितरण का कार्य प्रारंभ हो गया। कटेहरी विकास खंड मुख्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना विभाग में साड़ी का वितरण करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला कर्मचारियों को उनका अधिकार मिल सके, इसके लिए गंभीरता दिखाई जा रही है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों से संचालित योजनाओं का पात्रों को समुचित लाभ मिल सके, इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि 110 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जबकि 120 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को एक-एक जोड़ी साड़ी बांटी गई। कहा कि शीघ्र ही अन्य विकास खंडों में भी साड़ी का वितरण कर दिया जाएगा। इस मौके ब्लॉक प्रमुख अनिल उर्फ मौसम वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, सीडीपीओ बलराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed