{"_id":"66d5ed7182ecd2152e038571","slug":"404-gram-panchayats-will-soon-get-internet-facility-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-120526-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 404 ग्राम पंचायतों को जल्द मिलेगी इंटरनेट सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 404 ग्राम पंचायतों को जल्द मिलेगी इंटरनेट सुविधा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के चार विकास खंडों की 404 ग्राम पंचायतों के सभी सरकारी संस्थान फाइबर इंटरनेट सुविधा से लैस किए जाएंगे। इसे लेकर ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर व वाईफाई लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। ताकि लोग नई तकनीक से अवगत होने के साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में प्रगति भी कर सकें।
डिजिटल इंडिया के तहत ग्राम पंचायतों के सभी सरकारी संस्थानों पर फाइबर कनेक्शन लगाने का कार्य जनपद में शुरू हो गया है। पहले चरण में टांडा, रामनगर, कटेहरी व जहांगीरगंज की 404 ग्राम पंचायतों का चयन हुआ है। इन गांवों में बने पंचायत भवन, प्राथमिक स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सालय व थाना को फाइबर से जोड़ा जाएगा। वाईफाई से जुड़ने के बाद अब नेटवर्क की समस्या से नहीं जूझना पडे़ेगा। अनलिमिटेड डाटा के साथ सभी सेंटर को हाई स्पीड भी मिलेगी।
यहां शुरू है कार्य
डिजिटल इंडिया के कर्मी सत्य प्रकाश मौर्य ने बताया कि पहले चरण में विकास खंड में काम होना है। इसमें आलमपुर धनौरा, चिंतौरा, जोतजैना, मोहिउद्दीनपुर, पकड़ी भोजपुर, दौलतपुर एकसारा, बलया जगदीशपुर, रसूलपुर मुबारकपुर, रामपुर कलान, शाहपुर,आलमपुर शेखपुर व खेतापुर में काम चल रहा है।
विज्ञापन
नहीं लगानी पड़ेगी दौड़
फाइबर के संचालन से ग्रामीणों को अब सारी सुविधा का लाभ समय पर मिल सकेगा। आय, जाति, निवास, जन्म प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, बिजली बिल के अलावा मनरेगा की फीडिंग सहित 100 से अधिक योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। निजी कार्यों के सदुपयोग के लिए भी इसका लाभ लोगों को मिलेगा।
शुरू कराया गया है कार्य
डिजिटल इंडिया के तहत चार विकास खंडों का चयन हुआ है। सभी गांव सरकारी संस्थानों को जल्द से जल्द फाइबर से जोड़ दिया जाएगा। इसका लाभ आम लोगों को बड़े पैमाने पर मिलेगा। - राजेश वर्मा, अभियंता बीएसएनएल