{"_id":"68a8c8de7e985cc9f60c04a9","slug":"40-villages-lost-power-due-to-cable-burning-and-insulator-failure-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-140665-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: केबल जलने व इंसुलेटर खराब होने से 40 गांव की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: केबल जलने व इंसुलेटर खराब होने से 40 गांव की बिजली गुल
Sat, 23 Aug 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इनकमिंग केबल जलने, इंसुलेटर खराब होने से शुक्रवार को 40 गांवों की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रहने से उपभोक्ता परेशान रहे।
महरुआ के पतौना फीडर के सेहरा जलालपुर में डिस्क पंक्चर होने से दोपहर एक बजे 20 गांवों की बिजली आपूर्ति दो घंटे ठप रही। दोपहर तीन बजे फॉल्ट को ठीक कर बिजलीकर्मियों ने आपूर्ति बहाल कराई। इसके बाद महरुआ बिजलीघर के नसीपुर और वेस्ट फीडर की इनकमिंग केबल में फाॅल्ट हो जाने से मथानी, पितांबरपुर, लोकनाथपुर, सेमरी जैमलपुर, प्राणनाथ, नरसिंह दासपुर, कटरिया, बड़ागांव, आदमपुर तिंदौली, हरिश्चंद्रपुर, सुखारीगंज, सेहरी जलालपुर, रामबाबा, बलरामपुर जरियारी समेत 20 गांवों की बिजली आपूर्ति दोपहर करीब तीन बजे गुल हो गई। देर शाम फॉल्ट ठीक किए जाने के बाद आपूर्ति सुचारू हुई। मरैला उपकेंद्र का भी यही हाल रहा। बरवा बैरमपुर बिजलीघर से संचालित मिर्जापुर, तमसा मार्ग, इंद्रलोक, मीरानुपर आंशिक समेत 10 से अधिक मोहल्ले की बिजली बृहस्पतिवार रात एक बजे बाधित हो गई। एक घंटे बाद दो बजे आपूर्ति बहाल हुई। बेवाना बिजलीघर से संबंधित क्षेत्रों में भी पूरे दिन बिजली की आवाजाही रही। अधीक्षण अभियंता अनुभव कुमार ने बताया कि बारिश के चलते फाॅल्ट हुए थे, जिन्हें ठीक कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।