{"_id":"6129297f8ebc3e7a0e2ef11e","slug":"40-thousand-people-got-corona-vaccine-ambedkar-nagar-news-lko593034416","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 हजार लोगों को लगा कोरोना टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 हजार लोगों को लगा कोरोना टीका
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण से जंग जीतने के लिए शुक्रवार को टीकाकरण का महाअभियान चला। जिले के 75 केंद्रों के 124 बूथों पर चले महाअभियान में 43 हजार 200 नागरिकों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। इसकी तुलना में लगभग 40 हजार नागरिकों को टीका लगाया गया। जिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अकबरपुर कोतवाली प्रभारी को पुलिस टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचना पड़ा।
शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जिले में वैक्सीनेशन महाअभियान चला। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि जिले के 75 केंद्र के 124 बूथों पर टीकाकरण महाअभियान चला। इसमें कुल 43 हजार 200 नागरिकों को टीका लगना था। इसकी तुलना में लगभग 40 हजार नागरिकों को टीका लगाया गया।
टीका लगवाने के लिए शुक्रवार को जिला अस्पताल में नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले टीका लगवाने की आपाधापी इतनी दिखी कि एक-दूसरे से लोग धक्कामुक्की करने लगे। किसी प्रकार की अनहोनी को रोकने व भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अकबरपुर कोतवाली के प्रभारी संतोष गौड़ व महिला दरोगा वंदना अग्रहरि के पुलिस टीम को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को नियंत्रित किया और नागरिकों को लाइन से खड़ा करवाया। उधर, शुक्रवार को चले टीकाकरण महाअभियान के दौरान अधिक से अधिक नागरिकों को सुचारु रूप से टीका लग सके, इसके लिए सीडीओ घनश्याम मीणा ने बसखारी विकास खंड के उमरापुर, मीनापुर, भिदूड़, मसड़ा, मोहनपुर समेत कई गांवों में टीकाकरण अभियान का जायजा लिया।