फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   4 injured in road accidents, one serious

मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, एक गंभीर

Wed, 14 Jun 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 14 Jun 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
4 injured in road accidents, one serious
हादसा - फोटो : symbolic

 विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र बेवाना अंतर्गत सुईडीह गांव निवासी सूरज (28) पुत्र लालबहादुर बुधवार सुबह पहितीपुर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया, वह बाइक से अकबरपुर आ रहा था।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत मरथुआ सरैया गांव निवासी गिरीश कुमार (35) पुत्र बाबूराम मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बनगांव रोड पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बसखारी थाना अंतर्गत बुकिया गांव निवासी मदन (40) पुत्र नंदलाल मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय कुर्कीबाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


इनके अलावा अकबरपुर थाना अंतर्गत रामगढ़ गांव निवासी विजय (27) पुत्र रामअछैबर मंगलवार देर शाम बाजार में सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed