{"_id":"58bef7794f1c1bec43dc4302","slug":"4-injured-in-accidents-one-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में चार घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में चार घायल, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : symbolic
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र सम्मनपुर निवासी महेंद्र (23) पुत्र बच्चाराम सोमवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर आते समय बाजार के निकट पहुंचने पर किसी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत दांदूपुर गांव निवासिनी देवकी (50) पत्नी प्रकाश मंगलवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरधाभिउरा गांव निवासी दिलसार (61) पुत्र बहरू मंगलवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
इनके अलावा इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केदारनगर निवासी राजन (32) पुत्र लालबहादुर सोमवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।