{"_id":"62094b73c5c7875992125fe1","slug":"3838-schools-will-be-buzzing-from-today-ambedkar-nagar-news-lko6176858102","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से गुलजार हो जाएंगे 3838 विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से गुलजार हो जाएंगे 3838 विद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। लगभग दो माह बाद कक्षा आठ तक जिले के 3838 विद्यालय 14 फरवरी से फिर से गुलजार हो जाएंगे। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार विद्यालय में आने वाले छात्र-छात्राओं को शिक्षा दी जाएगी। छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शासन के निर्देशानुसार विद्यालय में प्रवेश करने से पहले मुख्य गेट पर ही जहां छात्र-छात्राओं को सैनिटाइज किया जाएगा, वहीं मास्क की अनिवार्यता भी सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जाएगा। कोरोना गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन हो सके, इसके लिए बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।
सोमवार से फिर से कक्षा आठ के विद्यालय छात्र-छात्राओं से गुलजार दिखेंगे। कोरोना संकट के चलते स्कूल बंद होने से लगभग दो माह तक एक-दूसरे से दूर रहने के बाद छात्र-छात्राओं को अपने दोस्तों से जहां मिलने का मौका मिलेगा, वहीं ऑफलाइन शिक्षा भी हासिल कर सकेंगे। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिसंबर के अंतिम सप्ताह में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को देखते हुए स्कूल बंद कर दिए गए थे। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को बंद करने की तिथि आगे बढ़ती रही। बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई, तो बीती सात फरवरी को कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाओं के संचालन की अनुमति शासन ने प्रदान कर दी थी।
अब जबकि प्रदेश में कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आई है, तो इसे देखते हुए प्राथमिक से लेकर कक्षा आठ तक विद्यालयों को भी 14 फरवरी से कोरोना प्रोटोकॉल के बीच संचालित किए जाने की अनुमति प्रदान कर दी गई। बीएसए कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में यू डॉयस कोड के आधार पर 3838 सरकारी व निजी विद्यालय संचालित हैं। इसमें 1586 विद्यालय परिषदीय हैं। 14 फरवरी से एक बार फिर से संबंधित विद्यालयों का संचालन सुचारु रूप से प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना प्रोटोकॉल का होगा पालन
कक्षा आठ तक के विद्यालयों के संचालन के दौरान संबंधित विद्यालय प्रशासन को कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करना होगा। बीएसए कार्यालय के अनुसार विद्यालय के मुख्य गेट पर ही प्रवेश करने से पहले छात्र-छात्राओं को सैनिटाइज करना होगा। इसके साथ ही मास्क की अनिवार्यता भी सुनिश्चित करनी होगी। यदि कोई छात्र-छात्राएं मास्क न लगाकर आएं, तो उसे गेट पर ही मास्क उपलब्ध कराना होगा। साथ ही शिक्षण कक्ष में सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान दिया जाना होगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा मिड-डे मील
एमडीएम प्रभारी सत्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि 14 फरवरी से कक्षा आठ तक के विद्यालयों का संचालन प्रारंभ हो रहा है। 9 बजे से 3 बजे तक विद्यालयों के संचालन के दौरान एमडीएम का भी लाभ छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा। बताया कि दो हजार 49 विद्यालयों में एमडीएम योजना का संचालन होता है। ऐसे में सोमवार से सुचारु रूप से एमडीएम योजना के तहत भोजन बनवाया जाएगा। एमडीएम के संचालन के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
प्रधानाचार्यों को दिए गए निर्देश
14 फरवरी से जिले के कक्षा आठ तक के विद्यालयों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। कोरोना प्रोटोकॉल का इस दौरान पूरी सख्ती के साथ पालन कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्यों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
-भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए