फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   3.76 lakh farmers received Samman Nidhi amount

Ambedkar Nagar News: 3.76 लाख किसानों को मिली सम्मान निधि की राशि

Sun, 06 Oct 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 06 Oct 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
3.76 lakh farmers received Samman Nidhi amount
कृषि भवन में पीएम सम्मान निधि कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखते लोग। 
अंबेडकरनगर। जिले के पौने चार लाख किसानों को शनिवार को बड़ी खुशखबरी मिली। प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र से किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त के रूप में जिले के किसानों के खाते में 75 करोड़ 25 लाख दो हजार रुपये सांकेतिक रूप से भेजा। इसके बाद संबंधित किसानों के खाते में रकम पहुंच भी गई। कृषि भवन सहित ब्लाॅक स्तर कार्यालयों पर किसानों को पीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत जिले के चार लाख 28 हजार किसानों को योजना को अलग-अलग किस्त का लाभ मिल चुका है। बीते दिनों शासन ने 3,88,175 किसानों का डाटा भेजा था, जिसे सत्यापन के बाद शासन को वापस भेज दिया गया। कृषि विभाग कार्यालय के अनुसार शनिवार को प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र से जिले के 3,76,251 किसानों के खातों में 75 करोड़ 25 लाख दो हजार रुपये की राशि डीबीटी योजना के तहत ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन

वंचित रह गए 36 हजार किसान
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए सभी किसानों को ई केवाईसी, आधार सीडिंग व अन्य कागजातों के पूरा न होने के चलते 36,749 किसानों को 18वीं किस्त का लाभ नहीं मिल सका। साथ ही लगभग 15 हजार किसान ऐसे भी थे जिनका दो बार रजिस्ट्रेशन था या फिर वे इनकम टैक्स दे रहे थे। ऐसे में इन सभी का नाम सत्यापन के दौरान काट दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिला 18वीं किस्त का लाभ
शनिवार को जिले के 3,76,251 किसानों के खाते में पीएम सम्मान निधि की 18वीं किस्त की राशि डीबीटी के माध्यम से भेज दी गई। किसी को कोई दिक्कत हो तो कार्यालय पहुंचकर जानकारी ले सकता है। -अश्वनी कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed