फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   3750 patients treated

3750 मरीजों का किया गया उपचार

Mon, 22 Feb 2021 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
3750 patients treated
अंबेडकरनगर। जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें कुल 3 हजार 753 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इन सभी की न सिर्फ विभिन्न प्रकार की जांच की गई, बल्कि जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई र्गइं। इस बीच जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचकर मेले का जायजा लिया। उन्होंने वहां मौजूद चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को शुगर, ब्लड प्रेशर, थायराइड समेत कई अन्य प्रकार की जांचों के लिए उन्हें इधर-उधर न भटकने को मजबूर होना पड़े तथा सीएचसी व जिला अस्पताल तक की दौड़ न लगानी पड़े, इसके लिए प्रत्येक पीएचसी व स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के आयोजन का निर्देश शासन ने दिया था। यह मेला प्रत्येक रविवार को लगता है। इसी क्रम में रविवार को जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को मेले में कुल 3 हजार 753 मरीजों ने पंजीकरण कराया था। इन सभी की न सिर्फ विभिन्न प्रकार की जांच हुई, बल्कि आवश्यकतानुसार दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन

इस बीच आरोग्य मेले का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशानुरूप आरोग्य मेले में आने वाले मरीजों की न सिर्फ जरूरी जांच सुचारु रूप से की जाए, बल्कि जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएं। आरोग्य मेले का अधिक से अधिक लाभ ग्रामीणों को मिल सके, इसके लिए वृहद प्रचार प्रसार भी कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed