{"_id":"62000f8001281830a35bc0a8","slug":"373-secondary-schools-will-open-from-today-ambedkar-nagar-news-lko616695124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेंगे 373 माध्यमिक विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेंगे 373 माध्यमिक विद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। लगभग सवा माह बाद सात फरवरी से माध्यमिक स्तर तक की कक्षाओं का संचालन फिर से प्रारंभ होगा। इसे लेकर रविवार को सभी जरूरी तैयारियां 373 कॉलेज प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। कोरोना प्रोटोकाल के बीच खुल रहे कॉलेजों में न सिर्फ छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के लिए मास्क की अनिवार्यता होगी, बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना होगा। स्कूल के मुख्य गेट पर ही प्रवेश करने वाले छात्र-छात्राओं को सैनिटाइज किया जाएगा। उधर, डीआईओएस कार्यालय ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि शासन की ओर से कॉलेज खोले जाने को लेकर जो दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, उनका शत-प्रतिशत पालन करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। लगभग सवा माह के लंबे इंतजार के बाद उन्हें सात फरवरी से ऑफलाइन शिक्षा हासिल करने का मौका मिलने जा रहा है। कड़ाके की ठंड व प्रदेश मेें तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए अलग-अलग चरणों में सभी शिक्षण संस्थान शासन ने बंद कर दिए थे। इस बीच अब जबकि प्रदेश मेें कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है, तो ऐसे मेें एक दिन पहले प्रमुख सचिव शिक्षा ने कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाओं के संचालन की अनुमति प्रदान कर दी। ऐसे में सवा माह बाद 373 इंटर कॉलेजों में कक्षाओं का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। हालांकि कक्षाओं के संचालन के दौरान कॉलेज प्रशासन को कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन करना होगा।
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। कक्षा में छात्रों के बैठने के दौरान सोशल डिस्टेेंसिंग का पालन करना होगा। विद्यालय मेें प्रवेश करने से पहले मुख्य गेट पर ही छात्र-छात्राओं को सैनिटाइज करना होगा। इसके अलावा समय-समय पर कक्षाओं को भी सैनिटाइज किया जाना चाहिए। सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर निर्देशित किया गया है कि शासन की ओर से जो दिशा-निर्देश दिए गए हैं, उनका शत-प्रतिशत पालन करना होगा।
विज्ञापन
10 से तीन बजे तक होगी पढ़ाई
शासन के दिशा निर्देशानुसार सात फरवरी से कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाओं का संचालन सुबह 10 से तीन बजे तक होगा। इस दौरान कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन करना होगा। इस संबंध मेें सभी प्रधानाचार्यों को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
-प्रवीण कुमार मिश्र, डीआईओएस