{"_id":"5f8dcb158ebc3e9bbb18d1e9","slug":"373-schools-open-after-seven-months-ambedkar-nagar-news-lko546114350","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात माह बाद खुले 373 स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात माह बाद खुले 373 स्कूल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सात माह के लंबे इंतजार के बाद जिले के 373 माध्यमिक विद्यालय सोमवार से फिर खुल गए। लंबे समय बाद विद्यालय गुलजार होने से छात्र-छात्राओं में खुशी व उत्साह का माहौल दिखाई दिया। ज्यादातर विद्यालयों ने छात्र-छात्राओं को सैनिटाइज कराने के बाद प्रवेश दिया। तमाम विद्यालयों में कक्ष के बाहर सैनिटाइज किया गया। बच्चों का तापमान मापने के साथ कमरों को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया भी विद्यालयों ने अपनाई। थोड़ी-थोड़ी दूरी पर छात्र-छात्राओं को बैठाते हुए अलग-अलग विषयों की पढ़ाई भी हुई। पहले दिन औसतन एक तिहाई छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे।
पूर्व निर्धारित निर्णय के अनुसार माध्यमिक विद्यालय सोमवार को एक बार फिर से गुलजार हो गए। लंबे अंतराल तक विद्यालय बंद रहने के बाद एक बार फिर से छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे। अधिकांश छात्र-छात्राओं ने मास्क लगा रखा था। अकबरपुर नगर के तमसा मार्ग स्थित डा. अशोक स्मारक इंटर कॉलेज के प्रबंधक अभिनव वर्मा ने कहा कि दोनों पॉलियो में आने वाले छात्र-छात्राओं को पहले मुख्य गेट पर ही न सिर्फ थर्मल स्क्रीनिंग व उन्हें सैनिटाइज भी किया गया। कक्षा में भी छात्र-छात्राओं को दूर दूर बैठाया गया। कुछ छात्र-छात्राएं ऐसे थे, जिन्होंने मास्क नहीं लगा रखा था।
उन्हें विद्यालय से मास्क उपलब्ध कराया गया। डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक सिंह ने बताया कि पहले दिन 30 प्रतिशत छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे। वरिष्ठ लिपिक नववीर वर्मा ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था की गई थी। विद्यालय को दिन में दो बार सैनिटाइज किया गया। जीएसएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक जफरुल हसन ने बताया कि पहले दिन 50 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पहुंचे। उन्हीं छात्र-छात्राओं को विद्यालय में प्रवेश करने दिया गया, जिनके अभिभावक से सहमति पत्र प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन
इनामीपुर स्थित चौधरी माता प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आदित्य वर्मा ने बताया कि सोमवार को 450 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 288 छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे। विद्यालय में प्रवेश करने से पहले आने वाले छात्र-छात्राओं को सैनिटाइज किया गया। शिक्षण कक्ष में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए दूर दूर बैठाया गया। रामलौट श्यामादेवी इंटर कॉलेज दहीरपुर के प्रबंधक राजेंद्र वर्मा ने बताया कि 950 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। 250 छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई। कहा कि शिक्षण कार्य के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया।
सेंट जेवियर्स जलालपुर के प्रबंधक दीपक जायसवाल ने बताया कि दोनों पॉलियों में 115 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की गई। साथ ही उन्हें सैनिटाइज भी किया गया। साथ ही विद्यालय कक्ष में भी दो गज की दूरी पर छात्र-छात्राओं को बैठाया गया। जयबजरगंज इंटर कॉलेज रामनगर के प्रबंधक अंजनी कुमार वर्मा ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत छात्र-छात्राओं को शिक्षा दी गई। राजकुमारी इंटर कॉलेज पीठापुर सरैया के प्रबंधक रणविजय ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन कराया गया।
विद्यालय को दिन में दो बार सेनिटाइज किया गया। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर, चितबहाल इंटर कॉलेज पूरनपुर, आरपी पटेल स्मारक इंटर कॉलज मामपुर, भगौती प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज बेलांगर में भी सोमवार को शिक्षण कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया।
जेडी ने लिया व्यवस्था का जायजा
संयुक्त निदेशक माध्यमिक मनोज द्विवेदी ने सोमवार को जिले में पहुंचकर अलग-अलग कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर, जीजीआईसी अकबरपुर, डा. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज अकबरपुर, आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा समेत डेढ़ दर्जन से अधिक इंटर कॉलेजों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा देने के दौरान कोरोना से बचने के तौर तरीके भी बताए जाएं।