फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   373 Inter Colleges buzzed with students

छात्र-छात्राओं से गुलजार हुए 373 इंटर कॉलेज

Tue, 08 Feb 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
373 Inter Colleges buzzed with students
अंबेडकरनगर। लगभग सवा महीने बाद सोमवार को जिले के 373 इंटर कॉलेज खुले तो छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। वे लंबे समय बाद एक-दूसरे से मिले, तो कोरोना संकट के दौरान किस प्रकार से समय बीता, इसकी यादें एक-दूसरे से साझा कीं। इस बीच कोरोना संक्रमण को देखते हुए ज्यादातर कॉलेज प्रशासन ने सभी जरूरी प्रबंध कर रखे थे। न सिर्फ कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रवेश करने वाले छात्र-छात्राओं को सैनिटाइज किया गया, बल्कि मास्क की अनिवार्यता को भी सुनिश्चित किया गया। कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग पर भी ध्यान दिया गया। इस बीच डीआईओएस प्रवीण मिश्र ने विभिन्न कॉलेजों में पहुंचकर शिक्षण कार्य का जायजा लिया। साथ ही निर्देशित किया कि शिक्षण कार्य के दौरान कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

सोमवार को फिर से जिले केे 373 इंटर कॉलेज छात्र-छात्राओं से गुलजार हो गए। लगभग सवा माह बाद छात्र एक-दूसरे से मिले, तो अवकाश के दौरान की दिनचर्या को लेकर हुई बातों को एक-दूसरे से साझा किया। कोरोना संक्रमण से निपटने को लेकर जहां एक-दूसरे से बात की, तो वहीं ऑनलाइन पढ़ाई के अनुभव को भी एक-दूसरे से शेयर किया। तक्षशिला कॉलेज की इंटरमीडिएट की छात्रा तान्या सिंह ने कहा कि ऑफलाइन पढ़ाई की बात ही अलग होती है। वैसे तो ऑनलाइन क्लास चल ही रही थी, लेकिन ऑफलाइन क्लास ज्यादा प्रभावी होती है। अकबरपुर पब्लिक स्कूल लोरपुर ताजन के छात्र मोहम्मद अख्तर ने कहा कि लंबे समय बाद मित्रों से मुलाकात हुई और कक्षा में बैठकर पढ़ने को मिला, तो काफी बेहतर महसूस किया। कई अन्य छात्र-छात्राओं ने विद्यालय खुलने पर खुशी जताते हुए कहा कि अब प्रभावी ढंग से पढ़ाई हो सकेगी।
विज्ञापन

उधर, जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित इंटर कॉलेजों में मुख्य गेट पर ही छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं को सैनिटाइज किया गया। न सिर्फ मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित की गई, बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया। उधर, डीआईओएस प्रवीण मिश्र ने बताया कि सोमवार को कोरोना प्रोटोकाल के तहत सभी कॉलेजों में सुचारु रूप से शिक्षण कार्य चला। डीआईओएस ने कई विद्यालयों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed