{"_id":"6032a5b88ebc3ee9490db36f","slug":"36-villages-will-get-smooth-electricity-ambedkar-nagar-news-lko5660484170","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 गांवों को मिलेगी सुचारु बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 गांवों को मिलेगी सुचारु बिजली
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के साउथ वेस्ट फीडर से जुड़े लगभग 36 गांवों की 35 हजार से अधिक आबादी के लिए खुशखबरी है। लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से अशरफपुर बरवां में निर्माणाधीन 5 एमवीए क्षमता वाले विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण होने जा रहा है। संभावना है कि मई के अंत तक विद्युत उपकेंद्र का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे न सिर्फ साउथ वेस्ट फीडर पर लोड कम होगा, बल्कि नए विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब तीन दर्जन गांवों की 35 हजार से अधिक आबादी को सुचारु बिजली भी उपलब्ध हो सकेगी।
उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली मिल सके, इसके लिए न सिर्फ नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया जा रहा है, बल्कि पूर्व से स्थापित विद्युत उपकेंद्रों की मरम्मत भी कराई जा रही है। इसका उपभोक्ताओं को बड़े पैमाने पर लाभ भी मिल रहा है। इसी क्रम में अकबरपुर नगर से सटे अशरफपुर बरवां में 5 एमवीए क्षमता के नए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण की हरी झंडी बीते दिनों ही शासन ने प्रदान की थी। बताते चलें कि अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के साउथ वेस्ट फीडर पर अधिक लोड होने के चलते संबंधित फीडर से जुड़ी लगभग 50 हजार की आबादी को अकसर विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में संबंधित फीडर का लोड कम करने व उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध कराने के लिए नए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण की मांग लंबे समय से चली आ रही थी।
इसी समस्या को देखते हुए बीते दिनों शासन ने अशरफपुर बरवां में नए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण को हरी झंडी दी थी। लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस उपकेंद्र का निर्माण तेजी से प्रारंभ हुआ, जो अब अंतिम दौर में है। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के लिपिक रामजतन ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। संभावना है कि मई के अंत तक इसका संचालन प्रारंभ हो जाएगा। बताया कि इस उपकेंद्र के संचालन से साउथ वेस्ट फीडर पर दबाव कम होगा, जिससे इस फीडर से जुड़ी लगभग 35 हजार की आबादी को सुचारु बिजली मिल सकेगी। साथ ही नए उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को भी सुचारु बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
इन गांवों को मिलेगा लाभ
अशरफपुर बरवां, शाहपुर परासी, टीकमपारा, रतनपुर, फत्तेपुर, बेलाबाग, मीठेपुर, धरमपुर, समैसा, खजवां, पियारेपुर, अचकवां, बट्टूगढ़, आनंदनगर, यरकी, मरथुआ सरैया, भरथुआ, जरियौना समेत लगभग तीन दर्जन गांवों की लगभग 35 हजार की आबादी को सुचारु बिजली मिलेगी।
शीघ्र शुरू होगा उपकेंद्र
अशरफपुर बरवां में 5 एमवीए क्षमता वाले विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। शीघ्र ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। टेस्टिंग के बाद इसका संचालन प्रारंभ हो जाएगा।
- वीके पटेल, अधिशाषी अभियंता अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र