फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   3561 students did not appear in UP board exam

Ambedkar Nagar News: 3561 विद्यार्थियों ने छोड़ दी यूपी बोर्ड परीक्षा

Thu, 02 Mar 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 02 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
3561 students did not appear in UP board exam
बीएन इंटर कॉलेज में बुधवार को परीक्षा देकर बाहर आते विद्यार्थी। -संवाद
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा बुधवार को 3561 छात्र-छात्राओं ने छोड़ दी। डीआईओएस अवधकिशोर सिंह ने एक दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिम्मेदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन






पहली पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। 119 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा में 36,503 विद्यार्थियों को शामिल होना था लेकिन 2270 छात्र-छात्राएं परीक्षा से दूर रहे। ऐसे में 34,233 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन




दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र व भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। कुल 21,372 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 20,081 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 1291 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस बीच प्रमुख विषयों की परीक्षा होने के चलते डीआईओएस ने दर्जन भर से अधिक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा को निपटाने में सभी गंभीरता से जिम्मेदारी निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed