{"_id":"6402c3e62783a210ba016774","slug":"35-percent-new-books-for-children-reached-ambedkar-nagar-news-c-13-1-113301-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बच्चों के लिए 35 प्रतिशत नई पुस्तकें पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बच्चों के लिए 35 प्रतिशत नई पुस्तकें पहुंचीं
Sat, 04 Mar 2023 09:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:37 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नया शिक्षा सत्र शुरू होने पर बच्चों को नई पुस्तकें उपलब्ध कराने की तैयारी जोरों पर चल रही है। अब तक जिले में कक्षा एक से आठ तक की 35 प्रतिशत से अधिक पुस्तकें पहुंच चुकी हैं। होली के बाद इसे विद्यालयों को मुहैया कराने की तैयारी है।
नए शिक्षा सत्र की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ऐसे में बेसिक शिक्षा महकमा नए सत्र की तैयारी में जुट गया है। इस बार पहली अप्रैल से बच्चों को नई पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने कमर कस ली है। अलग-अलग विषयों की पुस्तकें भी पहुंचना शुरू हो गई हैं। इनमें कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की फुलवरिया, अंक जगत, गिनतारा, प्राकृतिक, रैंबो व संस्कृत निधि की पुस्तक पहुंच गई है।
जूनियर हाईस्कूल के बच्चों के लिए प्रज्ञा, सीखें गणित, विज्ञान भारती, भारत की महान विभूतियां, इतिहास हमारा नागरिक जीवन व अंग्रेजी की पुस्तकें जिले में पहुंच चुकी है। पुस्तकों का सत्यापन भी शुरू हो गया है। होली के अवकाश के बाद इन्हें स्कूलों पर भेजना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
मौजूदा सत्र में 1582 परिषदीय स्कूलों में 2,11,000 बच्चे पंजीकृत हैं। बीएसए बीपी सिंह ने कहा कि बच्चोंं को पुस्तकें प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएंगी।