{"_id":"58ed23cb4f1c1b9d36cf6e10","slug":"35-bigha-crop-and-two-houses-ash-from-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 35 बीघा फसल व दो मकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 35 बीघा फसल व दो मकान राख
फैजाबाद
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में मंगलवार को गोविन्द गनेशपुर में जलता घर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग ने मंगलवार को जिले में जमकर कहर बरपाया। विभिन्न क्षेत्रों में कहीं शाॅर्टसर्किट, तो कहीं जलती बीड़ी की चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे 35 बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गई। इसमें लगभग 9 लाख रुपये की फसल को नुकसान हुआ।
उधर गोविंद गनेशपुर गांव में छप्पर व उसके बगल रखी सरसों की फसल जल जाने से लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं राजेसुल्तानपुर के सिरसिया तिहाईतपुर गांव में लगी आग से दो घर जलकर राख हो गए। इससे करीब 3 लाख रुपये का सामान जल गया।
भीटी थाना क्षेत्र के पारुदेवा गांव के एक छप्परनुमा पशुशाला में आग लगने से करीब 50 हजार की संपत्ति जलकर खाक हो गई। हालांकि पशुशाला में बंधे 4 मवेशियों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
तापमान बढ़ने के साथ ही जिले में आग के कहर का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आग की चपेट में आने से 150 बीघा से अधिक की फसल जलकर खाक हो चुकी है। आग के कहर का दौर मंगलवार को भी जारी रहा।
अकबरपुर थाना अंतर्गत एसपी कार्यालय के पीछे रामभव के खेत के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार में शाॅर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम जब तब आग पर काबू पाती, तब तक एक बीघा से अधिक फसल जलकर खाक हो चुकी थी।
अकबरपुर के बेवाना में आग लगने से घनश्याम व रामजगत की तीन तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। महरुआ थाना अंतर्गत जैतूपुर ग्राम पंचायत के गोशाई का पूरा गांव में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब गांव निवासी राममिलन के गेहूं के खेत से आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं।
देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक रामिलन का 6 बीघा व वासुदेव मिश्र का 3 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो चुकी थी।
बताया जाता है कि किसी ने बीड़ी पीकर खेत के निकट फेंक दिया था, जिससे निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। इसी प्रकार डिहवा गांव निवासी लालजी की 4 बीघा, टांडा तहसील अंतर्गत बलरामपुर गांव निवासी गिरधारी की साढ़े तीन बीघा व मदारभारी गांव निवासी बाबूराम की 4 बीघा गेहूं की फसल शाॅर्ट सर्किट के चलते निकली चिंगारी से जलकर खाक हो गई।
टांडा तहसील के उतरेथू में विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग ने चार किसानों रामजियावन, पूर्णमासी, मस्सूू व संतोष की लगभग 7 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग की सभी घटनाओं से किसानों को लगभग नौ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
उधर अकबरपुर तहसील के गोविंद गनेशपुर में छप्पर में अचानक लगी आग से एक ग्रामीण को लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ। छप्पर जलने के साथ ही उसके बगल रखी सरसों की फसल भी जलकर खाक हो गई।
उधर राजेसुल्तानपुर के सिरसिया तिहाईतपुर गांव में संतू यादव पुत्र रघुनंदन यादव के घर में खाना बनाते समय मंगलवार सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। आग ने बगल में स्थित नरेंद्र यादव के घर को भी अपने आगोश में ले लिया।
इससे दोनों घर जलने लगे। परिवारीजनों के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने काफी देर में आग पर काबू पाया। तब तक दोनों घरों का सामान जलकर खाक हो चुका था। आग से 30 हजार रुपये नगद भी जल गया। घटना से पीड़ितों को करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
बसपा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर अग्नि पीड़ितों को प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार पारुदेवा गांव निवासिनी शनिचरा पत्नी स्व त्रिभुवन की पशुशाला में मंगलवार दिन में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
परिवारीजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने पशुशाला में बधे चार मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन छप्पर व अन्य समान जलकर राख हो गया। सूचना पर 100 नंबर पुलिस व अग्निशमनकर्मी भी मौके पर पहुंचे, और आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद की।