फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   31 crore payment to 30 thousand farmers

30 हजार किसानों को 31 करोड़ का भुगतान

Tue, 14 Dec 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
31 crore payment to 30 thousand farmers
अंबेडकरनगर। गन्ना किसानों के लिए राहत की खबर है। 6 दिसंबर तक गन्ना की बिक्री करने वाले 30 हजार किसानों का 30 करोड़ 87 लाख रुपये का भुगतान अकबरपुर चीनी मिल ने कर दिया है। अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा के अनुसार अब तक 13 लाख 50 हजार क्विंटल गन्ने की खरीद की जा चुकी है, जबकि चीनी मिल को लक्ष्य 90 लाख क्विंटल दिया गया है। चीनी मिल के अनुसार गन्ना बिक्री करने वाले किसानों का भुगतान सुचारु रूप से होता रहे, इसके लिए सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना बिक्री करने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या न हो, इसके लिए अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा की ओर से लगातार गन्ना बिक्री करने वाले किसानों का भुगतान किया जा रहा है। अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा में 24 नवंबर से पेराई सत्र शुरू हुआ था। किसानों को गन्ना बिक्री करने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए चीनी मिल ने गेट समेत 66 क्रय केंद्र स्थापित किए हैं, जबकि जिले में गेट समेत 37 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। साथ ही क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि गन्ना बिक्री करने के लिए आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं होनी चाहिए। इसका व्यापक लाभ गन्ना किसानों को मिल भी रहा है।
विज्ञापन

उप गन्ना प्रबंधक अरविंद सिंह ने बताया कि पेराई का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। 90 लाख क्विंटल लक्ष्य की तुलना में अब तक 13 लाख 50 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। बताया कि 6 दिसंबर तक गन्ने की बिक्री करने वाले 30 हजार गन्ना किसानों का 30 करोड़ 87 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया गया है। शेष किसानों का भी भुगतान शीघ्र हो सके, इसके लिए सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने गन्ना किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे संबंधित केंद्रों पर समय रहते गन्ने की बिक्री कर दें। भुगतान के लिए उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। समय पर भुगतान कर दिया जाएगा। गन्ना बिक्री करने में यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो इसकी जानकारी तत्काल जिम्मेदारों को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed