{"_id":"55064f6f880bb448b2494f2caddc71c3","slug":"3-thousand-candidates-left-the-examination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sun, 06 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार सुबह से से ही जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में चयनित 15 परीक्षा केंद्रों पर अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के तहत होने वाली परिचालक पद की परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों का पहुंचना प्रारंभ हो गया।
विज्ञापन
प्रात: 10 बजे से होने वाली यह परीक्षा दोपहर एक बजे संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 7 हजार 950 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन लगभग 3 हजार परीक्षार्थी इसमें शामिल नहीं हुए। परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए सभी केंद्रों पर दो दो सहायक पर्यवेक्षक व एक एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी एडीएम रामसूरत पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। किसी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
उधर अकबरपुर नगर स्थित जीजीआईसी, बीएन इंटर कॉलेज व डा. गणेश कृष्ण जेतली इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने परीक्षा के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध न कराए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। एडीएम ने लगभग 40 प्रतिशत परीक्षार्थियों के अनुपस्थित रहने की पुष्टि की है।