फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   3.72 crore conversion amount received for MDM

एमडीएम के लिए मिली 3.72 करोड़ की कन्वर्जन राशि

Thu, 04 Aug 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
3.72 crore conversion amount received for MDM
अंबेडकरनगर। जिले के 2049 विद्यालयों में पढ़ रहे 2.30 लाख बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें स्कूल से दोपहर के भोजन के बतौर मिलने वाला एमडीएम पूर्व निर्धारित तरह से मिलता रहेगा। शासन ने एमडीएम योजना के संचालन के लिए जिले को 3.72 करोड़ की कन्वर्जन कास्ट धनराशि उपलब्ध करा दी है। एक सप्ताह के अंदर छात्रों की संख्या के आधार पर कंन्वर्जन कॉस्ट की निर्धारित धनराशि संबंधित विद्यालयों की प्रबंध समिति के खाते में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों समेत कुछ मदरसों व सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को दोपहर का भोजन स्कूल में ही मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा एमडीएम योजना का संचालन किया जाता है। योजना के तहत अलग अलग दिन के हिसाब से छात्र-छात्राओं को दोपहर का भोजन दिया जाता है। इसका फायदा जिले के अलग अलग क्षेत्रों में संचालित 2049 विद्यालयों के 2.30 लाख छात्र-छात्राओं को मिलता है। जिले में एमडीएम योजना का संचालन 1582 परिषदीय विद्यालय के साथ ही कुछ मदरसों व सहायता प्राप्त विद्यालयों में होता है।
विज्ञापन

एमडीएम प्रभारी सत्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि योजना का फायदा जिले के छात्र-छात्राओं को सुचारु रूप से मिलता रहे, इसके लिए शासन से 3.72 करोड़ की कन्वर्जन कास्ट राशि उपलब्ध करायी गयी है। इसमेें प्राथमिक विद्यालय के लिए 2.13 करोड़ और उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए 1.59 करोड़ की धनराशि शामिल है। प्राप्त कन्वर्जन कास्ट को शीघ्र ही छात्र-छात्राओं की संख्या के अनुसार संबंधित विद्यालयों की प्रबंध समिति के खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed