फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   29 ultrasound centres found substandard, action will be taken

Ambedkar Nagar News: 29 अल्ट्रासाउंड केंद्र मिले मानकविहीन, होगी कार्रवाई

Tue, 19 Aug 2025 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 19 Aug 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
29 ultrasound centres found substandard, action will be taken
अंबेडकरनगर। मानकों के विपरीत संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच में 70 में से 29 केंद्र खरे नहीं उतरे हैं। स्वास्थ्य विभाग इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

मानकों का पालन न करने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच से संचालक डरे हुए हैं। कई लोग अपनी पहुंच का इस्तेमाल कर कार्रवाई से बचने की जुगत लगा रहे हैं। नेता-मंत्री आदि के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास सिफारिशें आ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग जिले में संचालित कुल 70 अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच कर चुका है। विभाग के अनुसार इसमें 41 अल्ट्रासाउंड केंद्र मानकों को पूरा करते दिख रहे हैं, जबकि बाकी बचे 29 केंद्र मानकों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर रेडियोलॉजिस्ट का होना अनिवार्य है, कई केंद्र टेक्नीशियन के भरोसे संचालित हो रहे हैं। वहीं एक ही रेडियोलॉजिस्ट को कई जगहों पर रखा हुआ दर्शाया गया है। 800 से दो हजार रुपये तक प्रत्येक अल्ट्रासाउंड का चार्ज मरीजों से लिया जा रहा है। दिन भर में अल्ट्रासाउंड कराने वालों की भीड़ लगी हुई है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed