फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   29 PHCs and nine CHCs will be connected with telemedicine

टेली मेडिसिन से जुड़ेंगे 29 पीएचसी व नौ सीएचसी

Wed, 20 Apr 2022 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
29 PHCs and nine CHCs will be connected with telemedicine
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल स्थित इस कक्ष में स्थापित होगा टेलीमेडिसिन सिस्टम-संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। ग्रामीण क्षेत्र के तमाम मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सक से इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सभी 9 सीएचसी व 29 पीएचसी को टेली मेडिसिन प्रक्रिया के तहत जिला अस्पताल से जोड़ा जा रहा है। इसके तहत गंभीर मरीज को संबंधित सीएचसी या फिर पीएचसी तक जाना होगा। वहां बने विशेष कक्ष में मौजूद इंटरनेट सेवा के माध्यम से जिला अस्पताल से विशेषज्ञ चिकित्सक मरीज से रूबरू होंगे। इसके बाद संबंधित चिकित्सक द्वारा उनका इलाज प्रारंभ कर दिया जाएगा। लगभग एक सप्ताह में प्रारंभ होने वाली इस प्रक्रिया के लिए जिला अस्पताल के कक्ष संख्या 18 में कम्प्यूटर समेत अन्य उपकरणों को लगाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है, जबकि सीएचसी व पीएचसी पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल तक की दौड़ लगाने से बचाने का इंतजाम किया जा रहा है। इसके लिए इमरजेंसी कोविड रिस्पांस पैकेज टू योजना का संचालन शुरू किया गया है। योजना के तहत ऐसे मरीजों का जिला अस्पताल में मौजूद विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा टेली मेडिसिन प्रक्रिया के माध्यम से इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। शासन के निर्देश पर जिले में इसे लेकर जरूरी प्रक्रिया प्रारंभ भी कर दी गई है। विभिन्न क्षेत्रों में 9 सीएचसी व 29 पीएचसी संचालित हैं। योजना के तहत सभी सीएचसी व पीएचसी को टेली मेडिसिन प्रक्रिया के तहत इंटरनेट द्वारा जिला अस्पताल से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

योजना के तहत जिला अस्पताल के कक्ष संख्या 18 में कम्प्यूटर व अन्य जरूरी उपकरण लगाए जाने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। साथ ही सीएचसी व पीएचसी में भी तेजी से विशेष कक्ष बनाकर उसमें कम्प्यूटर व अन्य उपकरणों को लगाए जाने का कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि एक सप्ताह के अंदर योजना का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। योजना के संचालन के बाद गंभीर मरीज संबंधित सीएचसी व पीएचसी में पहुंचकर वहां बैठे बैठे जिला अस्पताल में मौजूद विशेषज्ञ चिकित्सक को पूरा हाल बता सकेगा। इसके बाद चिकित्सक संबंधित का इलाज सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे सुनिश्चित होगा इलाज
सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि जिला अस्पताल के कक्ष संख्या 18 में योजना के तहत विशेषज्ञ व्यवस्था की गई है। कम्प्यूटर के साथ ही अन्य सभी जरूरी उपकरण भी लगभग लगा दिये गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में मौजूद ऐसे गंभीर मरीज, जो जिला अस्पताल तक नहीं आ सकते, उन्हें संबंधित सीएचसी या फिर पीएचसी पर जाना होगा। वहां बने विशेष कक्ष में उन्हें बैठाया जाएगा। इसके बाद इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन जिला अस्पताल में मौजूद विशेषज्ञ चिकित्सक से वे रूबरू होंगे। वे अपना पूरा हाल संबंधित चिकित्सक को बताएंगे। इसके बाद संबंधित चिकित्सक द्वारा उनका इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।

तेज की गईं तैयारियां
योजना के तहत सभी सीएचसी व पीएचसी को जिला अस्पताल से जोड़ने का कार्य तेजी से चल रहा है। सभी सीएचसी व पीएचसी में विशेष कक्ष बनाकर उसमें कम्प्यूटर व अन्य जरूरी उपकरण लगाए जाने का कार्य लगभग अंतिम दौर में हैं। ऐसे में शीघ्र सभी सीएचसी व पीएचसी को योजना के तहत जिला अस्पताल से जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद इलाज की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। -डॉ. संजय वर्मा, अपर सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed