फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   27 presiding and first election officers remained absent

Ambedkar Nagar News: 27 पीठासीन व प्रथम चुनाव अधिकारी रहे गैर हाजिर

Sat, 20 Apr 2024 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 20 Apr 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
27 presiding and first election officers remained absent
जांच के बाद दर्ज हो सकता है केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीअंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव में बेहतर ढंग से मतदान कराने के लिए अकबरपुर नगर स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण में शनिवार को 27 पीठासीन व मतदान प्रथम अधिकारी अनुपस्थित रहे। इसमें जांच के बाद केस भी दर्ज हो सकता है। इस बीच 1473 जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही पीठासीन व मतदान प्रथम अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया।
25 मई को होने वाले मतदान को सकुशल निपटाने के लिए शनिवार को दूसरे दिन अकबरपुर नगर स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट तथा पीठासीन व मतदान प्रथम अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। दोनों पालियों में कुल 1500 कर्मचारियों को प्रशिक्षण में शामिल होना था लेकिन 27 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रथम पाली में 15 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। छह पीठासीन अधिकारी जबकि नौ मतदान प्रथम अधिकारी शामिल रहे। दूसरी पाली में 15 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इसमें 11 पीठासीन जबकि एक मतदान प्रथम अधिकारी शामिल रहे। इस पर सीडीओ अनुराज जैन ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निदेश देते हुए कहा कि जो कर्मचारी बगैर सूचना के अनुपस्थित रहे उनके खिलाफ केस दर्ज कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर प्रशिक्षण का जायजा लेने पहुंचे डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण में जो जानकारियां दी गई हैं उनका बेहतर ढंग से प्रयोग मतदान के दौरान करें। मतदान को निष्पक्ष व बेहतर ढंग से निपटाने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी का बेहतर ढंग से निर्वह्न करना होगा। प्रशिक्षक उपायुक्त स्वतः रोजगार भूपेंद्र सिंह व परियोजना निदेशक दिलीप सोनकर ने कहा कि मतदान के दौरान ईवीएम ऐसे स्थान पर रखें जहां प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो। खिड़की के निकट ईवीएम कतई न रखें। ईवीएम में यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल जिम्मेदारों को जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed