{"_id":"62069bb801281830a35bc46e","slug":"27-candidates-filed-nomination-on-the-last-day-ambedkar-nagar-news-lko6174058194","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंअंतिम दिन 27 प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंअंतिम दिन 27 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट में नामांकन करनेे जाते भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा-संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले की सभी पांच विधानसभा सीट के लिए 3 मार्च को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार 11 फरवरी को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई। अंतिम दिन कुल 33 प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें टांडा के भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा समेत कुल 27 प्रत्याशियों ने पहली बार नामांकन किया, तो 6 प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर दोबारा नामांकन पत्र दाखिल किया। आलापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी की घोषित प्रत्याशी सत्यमवदा ने परिवार की ही एक सदस्य संगीता को भी कांग्रेस पार्टी से ही नामांकन कराया। नामांकन कक्ष से लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर व एडीएम आवास तक सुरक्षाकर्मी पूरी तरह से मुस्तैद रहे। प्रत्येक आने-जाने वालों को सघन जांच के बाद ही आगे बढ़ने दिया जा रहा था।
जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों के लिए गत 4 फरवरी से प्रारंभ हुुई नामांकन प्रक्रिया 11 फरवरी शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। अंतिम दिन टांडा के भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा के साथ ही कुल 33 प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। इसमें 6 प्रत्याशी ऐसे थे, जिन्होंने दोबारा नामांकन किया, जबकि 27 प्रत्याशियों ने पहली बार नामांकन किया। टांडा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने 4 सेट में चार प्रस्तावकों के साथ नामांकन किया।
पीस पार्टी के मुनीर हसन ने एक सेट में, निर्दल प्रत्याशी खुर्शीद अहमद ने एक सेट में, निर्दल प्रत्याशी शिवपूजन ने एक सेट में व विकासशील इंसान पार्टी के दयाराम ने एक सेट में नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट पहुंचकर दाखिल किया। आलापुर विधानसभा सीट से जन अधिकार पार्टी के घनश्याम ने एक सेट में, सर्वजन हिताय पार्टी के रामसिंगार गौतम ने एक सेट में, बहुजन मुक्ति पार्टी के रामचेत ने दो सेट में, लोकदल से आरसी गौड़ ने एक सेट में, मौलिक अधिकार पार्टी के खिलाड़ी ने एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
कटेहरी विधानसभा सीट से जन अधिकार पार्टी के अशोक कुमार ने एक सेट में, सर्वजन आवास पार्टी के अशोक कुमार यादव ने एक सेट में नामांकन किया। जलालपुर विधानसभा सीट से मौलिक अधिकार पार्टी के रामबूझ ने एक सेट में, जन अधिकार पार्टी के विनय कुमार ने एक सेट, जदयू के रमेश कुमार ने एक सेट, निर्दल प्रत्याशी राघवेेंद्र मोहन ने एक सेट में, निर्दल रमजान अहमद ने एक सेट, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के उपेेंद्रनाथ ने एक सेट, निर्दल रामअरथ ने एक सेट में नामांकन किया। अकबरपुर विधानसभा सीट से निर्दल प्रत्याशी सुरेश कुमार ने एक सेट, आजाद समाज पार्टी के चंद्रेश वर्मा ने एक सेट में, निर्दल प्रत्याशी बृजेश कुमार ने एक सेट में, वोटर्स पार्टी इंटर नेशनल के दुरविजय ने एक सेट में, बहुजन मुक्ति पार्टी के जितेंद्र कुमार ने दो सेट में, निर्दल चमेला व राजेश ने एक एक सेट में नामांकन किया।
कांग्रेस ने विकल्प में रखा प्रत्याशी
आलापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस की घोषित प्रत्याशी सत्यमवदा ने बीते दिनों ही कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया था। उन्होंने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया था। सत्यमवदा के नामांकन करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने सुरक्षित कदम उठाते हुए इसी विधानसभा सीट से सत्यमवदा के परिवार की ही सदस्य संगीता का भी शुक्रवार को नामांकन करा दिया। संगीता ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। ऐसे में यदि दोनों के नामांकनपत्र वैध मिलते हैं, तो किसी एक को नामांकन पत्र वापस लेना होगा।
इन प्रत्याशियों ने दोबारा किया नामांकन
जलालपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रागिनी पाठक ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर एक सेट में दोबारा नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके अलावा बहुजन मुक्ति पार्टी के जयसिंह राणा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अकबरपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मूलचंद्र ने भी एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। कटेहरी विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर दो सेट में दोबारा नामांकन पत्र दाखिल किया, वहीं भाजपा समर्थित निषाद पार्टी प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी ने भी दो सेट में दोबारा नामांकन किया। इसी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी निशात फातिमा ने एक सेट में नामांकन किया।
अंतिम दिन भी चौकस रहे सुरक्षाकर्मी
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 3 मार्च को होने वाले मतदान के लिए चल रहे नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन 11 फरवरी को अधिक प्रत्याशियों के नामांकन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। एडीएम आवास से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नामांकन कक्ष तक चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट से 200 मीटर की परिधि में जगह-जगह लगाए बैरियर पर पुलिसकर्मियों के साथ-साथ अर्धसैनिक बल की भी तैनाती की गई थी। एडीएम आवास के निकट लगे बैरियर पर ही प्रत्याशियों के वाहन को रोक दिया गया। वहां से पैदल ही प्रत्याशी अपने प्रस्तावक के साथ नामांकन स्थल के लिए रवाना हुए। कलेक्ट्रेट के गेट संख्या तीन पर तैनात सुरक्षाकर्मी सघन जांच के बाद उन्हें अंदर प्रवेश करने रहे थे। नामांकन कक्ष के बाहर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। नामांकन के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल व आचार संहिता का सख्ती से पालन हो सके, इसके लिए एएसपी संजय राय लगातार एडीएम आवास से लेकर नामांकन कक्ष तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे और जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश देते रहे।
14 को होगी परचों की जांच
4 फरवरी से प्रारंभ हुई नामांकन प्रक्रिया 11 फरवरी शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कनौजिया ने बताया कि अब 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच 11 बजे से 3 बजे तक होगी। नाम वापसी का कार्य 16 फरवरी को 11 बजे से 3 बजे तक होगा। इसी दिन चुनाव चिह्न का आवंटन भी होगा। इसके बाद 3 मार्च को मतदान होगा तथा 10 मार्च को मतों की गणना होगी।