{"_id":"61c9fc5e4e167c653339d3c8","slug":"25-thousand-reward-criminal-surrendered-ambedkar-nagar-news-lko610824827","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार के इनामी अपराधी ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार के इनामी अपराधी ने किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ (अंबेडकरनगर)। पुलिस की चेतावनी के बाद सोमवार को गैंगेस्टर एक्ट के अभियुक्त विवेक वर्मा ने महरुआ थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक की ओर से उसके विरुद्ध 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
महरुआ थाना क्षेत्र के खजूरडीह गांव निवासी विवेक वर्मा के विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अहिरौली पुलिस की ओर से उसके विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। वह इन दिनों फरार चल रहा था। महरुआ व अहिरौली पुलिस की ओर से लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने विवेक वर्मा पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। बीती रात सीओ रुकमणि वर्मा के नेतृत्व में महरुआ पुलिस टीम ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा, परंतु वह हाथ नहीं लगा।
इस दौरान पुलिस टीम ने उसके परिजनों को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही वह आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की चेतावनी के बाद सोमवार को गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी विवेक वर्मा ने महरुआ थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर उसे जेल भेज दिया।