फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   25 Labour Stayed

गैर जनपदों से आए 25 मजदूर ठहराए गए क्वारंटीन सेंटर में

Mon, 30 Mar 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
25 Labour Stayed
अंबेडकरनगर। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए क्वारंटीन वार्ड बनाए गए देव इंद्रावती महाविद्यालय कटेहरी में सोमवार को दूसरे प्रांतों व शहरों से आए लगभग 100 मजदूरों को रोका गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उनका मेडिकल परीक्षण किया। शरीर का तापमान अधिक होने के चलते 25 मजदूरों को रोककर उनका क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए विद्यालय प्रबंधक डॉ. राणा रणधीर सिंह ने कटेहरी स्थित देव इंद्रावती महाविद्यालय को क्वारंटीन वार्ड बनाए जाने का प्रस्ताव दिया था। इस पर प्रशासन ने उसका अधिग्रहण करते हुए 200 बेड का वार्ड तैयार कर दिया। सोमवार को एडीएम पंकज वर्मा, एएसपी अवनीश कुमार मिश्र व सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को महाविद्यालय पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस बीच विभिन्न प्रांतों से बस द्वारा मजदूर व अन्य नागरिक वहां पहुंचे। उन्हें परिसर में सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए दूर दूर बैठाया गया। लंच पैकेट दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ डॉ. अशोक कुमार के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम ने एक एक कर मजदूरों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि 25 ऐसे यात्री मिले, जिनके शरीर का तापमान सामान्य ताप से अधिक था। ऐसे में उन्हें क्वारंटीन के लिए रोक लिया गया। अब उन्हें 14 दिन तक यहां रखकर उनका क्वारंटीन कराया जाएगा। बताया कि शेष यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया। एडीएम पंकज वर्मा ने बताया कि जिले के अलग अलग क्षेत्रों में बनाए गए क्वारंटीन वार्ड में ऐसे यात्रियों को रोककर उनकी जांच कराई जाएगी। यदि किसी का तापमान इस दौरान अधिक मिला, तो उन्हें 14 दिन के लिए रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed