फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   241 drinking water projects should be better implemented

241 पेयजल परियोजनाओं का हो बेहतर क्रियान्वयन

Thu, 18 Feb 2021 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
241 drinking water projects should be better implemented
अंबेडकरनगर। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 241 पेयजल परियोजनाओं के लिए गांवों का चयन तेजी से किया जाए। बुधवार देर शाम कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक में उन्होंने पेयजल परियोजनाओं को लेकर विस्तार से समीक्षा की। कहा कि इस योजना का विधिवत लाभ शासन की मंशा के अनुरूप सुनिश्चित कराना है।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन ने अधिकारियों से कहा कि हर घर जल कार्यक्रम के तहत परियोजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जाएगा। गांव का चयन विकासखंड क्षेत्रवार अनुसूचित जाति जनजाति बहुल गांव के वरीयता क्रम में किया जाना बेहतर रहेगा। ऐसे में जिले के सभी नौ विकासखंडों में प्राथमिकता के आधार पर इस काम को किया जाना है।
विज्ञापन

लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि प्रत्येक ब्लाक में 26 परियोजनाएं संचालित होंगी। अधिशाषी अभियंता जलनिगम ने बताया कि पूर्व में संचालित 19 परियोजनाओं से जुड़ी ग्राम पंचायत के प्रत्येक राजस्व गांव को आच्छादित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सभी संबंधित को निर्देश दिया कि परियोजना के तहत सभी कार्य पारदर्शी ढंग से गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित कराए जाएं। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार व डीडीओ वीरेंद्र सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed