फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   2300 patients reached OPD, seasonal fever patients increased

Ambedkar Nagar News: ओपीडी में पहुंचे 2300 मरीज, मौसमी बुखार के बढ़े मरीज

Tue, 02 Sep 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 02 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
2300 patients reached OPD, seasonal fever patients increased
 जिला अस्पताल में पंजीकरण लाइन में खड़े लोग।
अंबेडकरनगर। जिले में मौसम में बदलाव के साथ मौसमी बीमारियों ने दस्तक दे दी है। वायरल बुखार, सर्दी-खांसी और पेट संबंधी बीमारियों के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी पर मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी में रिकॉर्ड 2300 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिससे डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को भारी दबाव में काम करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को ओपीडी बंद रहने के कारण सोमवार को दो दिन का बोझ एक साथ आ गया। सुबह से ही अस्पताल परिसर में लंबी कतारें लग गईं। मरीजों के साथ आए तीमारदारों को भी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। वृद्ध मरीजों और छोटे बच्चों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ विभागों में डॉक्टरों को ओपीडी समय के बाद भी मरीज देखने पड़े। फिजीशियन और ईएनटी (नाक, कान, गला) विभाग में डॉक्टर दोपहर ढाई बजे तक लगातार मरीजों का इलाज करते रहे।
विज्ञापन

वायरल संक्रमण के मामलों में वृद्धि
जिला अस्पताल के प्रबंधक डॉ. हर्षित गुप्ता ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते वायरल संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। अधिकतर मरीज बुखार, सर्दी-खांसी, बदन दर्द, चर्म रोग और पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं। आने वाले दिनों में भी इसी तरह के मामलों में वृद्धि हो सकती है। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और किसी भी लक्षण के दिखने पर तुरंत अस्पताल पहुंचकर जांच कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तीन दिन बाद शुरू हुआ अल्ट्रासाउंड
जिला अस्पताल में सोमवार को तीन दिन बाद अल्ट्रासाउंड सेवाएं फिर से शुरू की गईं। रेडियोलॉजिस्ट प्रभारी की माता के निधन और सीएमएस डॉ. पी.एन. यादव के वाराणसी में प्रशिक्षण में होने के कारण 29 अगस्त से यह सेवा बाधित थी। सोमवार को दोनों अधिकारियों की उपस्थिति में अल्ट्रासाउंड दोबारा शुरू किया गया। सेवा बहाल होने पर बड़ी संख्या में मरीज पहुचे। सीएमएस डॉ. पी.एन. यादव ने बताया कि सोमवार को लगभग 55 मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed