{"_id":"610d76148ebc3eba5217b11f","slug":"22253-candidates-will-give-tgt-exam-at-15-centers-ambedkar-nagar-news-lko590211020","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 केेंद्रों पर 22253 अभ्यर्थी देंगे टीजीटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 केेंद्रों पर 22253 अभ्यर्थी देंगे टीजीटी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के 15 केंद्रों पर 7 व 8 अगस्त को ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर की परीक्षा होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 22 हजार 253 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए जहां 5 जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, तो वहीं 17 पर्यवेक्षक भी लगाए गए हैं। परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गईं।
बीएड प्रवेश परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के बाद अब डीआईओएस कार्यालय 7 व 8 अगस्त को होने वाली टीजीटी परीक्षा को सकुशल निपटाने को लेकर तैयारियों में जुट गया है। शनिवार व रविवार को होने वाली परीक्षा में 22 हजार 253 परीक्षार्थी भागीदारी करेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा देने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए जिले में कुल 17 केंद्र बनाए गए हैं। डीआईओएस कार्यालय के लिपिक राजेश ने बताया कि टीजीटी परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह साढ़े 9 से पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तक, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न ढाई बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक होगी।
डीआईओएस उदयप्रकाश मिश्र ने बताया कि परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए 6 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 5 जोनल मजिस्ट्रेट, 17 पर्यवेक्षक व 17 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। बताया कि परीक्षा के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। संबंधित परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग पर पूरा ध्यान दिया जाए। इसके अलावा मुख्य गेट पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाए, जिससे प्रवेश करने वाले परीक्षार्थियों को सैनिटाइज किया जा सके।