{"_id":"5e0cbc9ae6f7856d3b797afd1c6f8f28","slug":"22-schools-could-not-apply-online-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" 22 विद्यालयों के ऑनलाइन आवेदन नहीं हो सके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 विद्यालयों के ऑनलाइन आवेदन नहीं हो सके
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Tue, 25 Aug 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कक्षा नौ व 11 के छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन को लेकर मनमानी का आलम है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त की सायं तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 22 विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन आवेदन नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
ऐसा तब है, जबकि निर्धारित समयसीमा में ऑनलाइन आवेदन करने को लेकर कड़े निर्देश शिक्षा निदेशक ने दिए थे।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में बड़े पैमाने पर बरती जा रही धांधली को रोकने व एक नाम के छात्र-छात्रा का एक से अधिक विद्यालयों में रजिस्ट्रेशन पर अंकुश लगाने के लिए कक्षा नौ व कक्षा 11 के ऑनलाइन आवेदन करने की योजना शासन ने विगत वर्षों से प्रारंभ कर रखी है।
विज्ञापन
ऐसा करने से फर्जी छात्र-छात्राओं के आवेदन पर काफी हद तक अंकुश लगा। हालांकि ऑनलाइन आवेदन को लेकर विद्यालयों द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। विगत वर्षों की तरह इस बार भी नए शिक्षासत्र में भी कक्षा नौ व 11 के छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होना था।
विज्ञापन
इसके लिए 25 अगस्त तक सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रशासन को छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन आवेदन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही 20 अगस्त तक शुल्क जमा करने का भी आदेश दिया गया था। विद्यालयों द्वारा शुल्क तो निर्धारित समय पर जमा करा दिया गया, लेकिन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को लेकर कुछ विद्यालयों द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 343 हाईस्कूल व इंटरमीडिएट स्तर तक के मान्यता प्राप्त विद्यालय हैं। शासन के निर्देशानुसार निर्धारित समयसीमा के अंदर 343 के सापेक्ष 321 विद्यालयों द्वारा कक्षा छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा दिया गया। शेष 22 विद्यालयों द्वारा अंतिम तिथि की देर सायं तक आवेदन नहीं किया जा सका था।
इनमें से 13 विद्यालय कक्षा नौ व नौ विद्यालय कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके। ऐसे में यदि निर्धारित समयावधि में इन विद्यालयों द्वारा छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया, तो संबंधित विद्यालयों में अध्ययनरत छह हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
लोकमान्य इंटर कॉलेज नरियांव के प्रधानाचार्य अर्जुन प्रसाद पांडेय ने बताया कि रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित समय पर जमा किया जा चुका है। सरवर की गति धीमी होने के चलते फीडिंग का कार्य चल रहा है। समयावधि में फीडिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विनीता देवी इंटर कॉलेज शहजादपुर की प्रधानाचार्या राजेश्वरी विमल ने बताया कि फीडिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। कई अन्य विद्यालयों के भी प्रधानाचार्यों ने बताया कि निर्धारित समयावधि में रजिस्ट्रेशन का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।