फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   2100 women worshiped the Avsani Mata for Safety of soldiers

सैनिकों की सलामती को 2100 महिलाओं ने की अवसानी माता की पूजा

Thu, 28 Feb 2019 10:48 PM IST
रवि प्रकाश अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Published by: रवि प्रकाश Updated Thu, 28 Feb 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
2100 women worshiped the Avsani Mata for Safety of soldiers
अवसानी माता की पूजा - फोटो : अमर उजाला
जलालपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के किशुनपुर कविरहा गांव स्थित ब्रह्माबाबा धाम में गुरुवार को अवसानी माता की भव्य पूजा अर्चना हुई। बड़ी संख्या में एकजुट महिलाओं ने भारतीय परंपरा के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान दुरदुरिया का आयोजन कर देश की सुरक्षा में लगे वीर जवानों की सलामती के लिए अवसानी माता की प्रार्थना की। देश की अखंडता व सुरक्षा के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद हरिओम पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों जायजा लिया, और आशीर्वाद प्राप्त किया। दावा हुआ कि कार्यक्रम में 2100 महिलाओं ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


कविरहा गांव स्थित ब्रह्माबाबा धाम पर आयोजित कार्यक्रम को सांसद हरिओम पांडेय ने संबोधित किया। कहा कि मौजूदा समय में देश के सैनिक आतंकवादियों का पूरी ताकत के साथ सफाया कर रहे हैं। इससे आतंकवादी व उनके सरपरस्तों में हड़कंप का माहौल है। ऐसी दशा में जरूरत है कि समूचे देशवासी सेना के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें। कहा कि देश व सैनिकों की सुरक्षा के लिए ही इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


कहा कि घर, परिवार व समाज में यदि मुश्किलें आती हैं तो देश की परंपरा के अनुसार अवसानी माता मदद करती हैं। अवसानी माता की पूजा-अर्चना के लिए दुरदुरिया कार्यक्रम का आयोजन सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी उद्देश्य के साथ यह भव्य आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी महिलाओं से देश के वीर जवानों की सलामती के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की आत्मा शांति के लिए भी ईश्वर से दुआ करने का आह्वान किया। भाजपा नेताओं के अनुसार इस भव्य आयोजन में करीब 2100 महिलाएं शामिल हुईं। आयोजन को सफल बनाने में भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, मिथिलेश त्रिपाठी, डॉ. राजेश सिंह, मानिकचंद्र सोनी, शशिकांत, सुरेश अग्रहरि व गोपालकृष्ण आदि ने विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed