{"_id":"409f4ae020700894f324b47e41461ec6","slug":"21-govt-schools-dependent-on-affiliation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 राजकीय विद्यालय संबद्धता पर निर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 राजकीय विद्यालय संबद्धता पर निर्भर
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापरवाही का आलम यह कि उच्चीकृत किए गए 16 राजकीय विद्यालयों के सापेक्ष मात्र तीन में प्रधानाचार्य की तैनाती की जा सकी है। शेष 13 विद्यालयों में न तो प्रधानाचार्य की तैनाती है और न ही शिक्षक की।
ऐसे में इन विद्यालयों में अध्यनरत छात्र छात्राओं को अच्छी शिक्षा देने के लिए अन्य राजकीय विद्यालयों के एक एक शिक्षक को संबद्ध कर दिया गया है। यही नहीं सभी 26 विद्यालयों में सफाईकर्मियों के 82 पदों में मात्र 34 पर ही तैनाती की जा सकी है।
इसके अलावा प्रवक्ता संवर्ग के 89 पद सृजित हैं, जिसमें मात्र 45 पर ही तैनाती है। इन विद्यालयों की साफ सफाई व्यवस्था कैसी होगी, सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
जिले के राजकीय विद्यालय लंबे समय से उपेक्षा का शिकार हैं। छात्र छात्राओं को अच्छी व गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए राजकीय विद्यालयों की स्थापना तो कर दी गई है, लेकिन इन विद्यालयों में स्टाफ की समुचित व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग गंभीर नहीं है।
उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 26 राजकीय विद्यालय हैं। इनमें 16 विद्यालयों को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत उच्चीकृत कर राजकीय विद्यालय का दर्जा दिया गया है। इनमें से आठ बालक व आठ बालिका विद्यालय हैं।
राजकीय व उच्चीकृत किए गए 26 विद्यालयों में मात्र पांच विद्यालयों में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टांडा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहितीपुर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिहवा मोहिउद्दीनपुर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर सकरवारी व राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय फरीदपुर कुतुब में ही प्रधानाचार्य की तैनाती की जा सकी है।
21 विद्यालय प्रभारी प्रधानाचार्य के सहारे चल रहे हैं। इतना ही नहीं, सभी 26 विद्यालयों में प्रवक्ता संवर्ग के 89 पद सृजित हैं, लेकिन मात्र 45 पद पर ही तैनाती की जा सकी है। शेष 44 पद पर तैनाती को लेकर अब तक गंभीरता नहीं दिखाई जा सकी है। साफ सफाई को लेकर भी लापरवाही बरती जा रही है। सफाईकर्मियों के 82 पद हैं पर मात्र 34 पद पर ही तैनाती की जा सकी है।
स्कूलों में रिक्त पद
राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर 01
राजकीय विद्युत परिषद इं कॉ टांडा 03
राजकीय बालिका इंटर कालेज अकबरपुर में 04,
राजकीय बालिका इंटर कालेज जलालपुर05,
राजकीय बालिका इंटर कालेज कुर्कीबाजार 01,
राजकीय बालिका इंटर कालेज आलापुर में 05,
राजकीय बालिका इंटर कालेज बेवाना में 03,
राजकीय बालिका इंटर कालेज भीटी में 06,
राजकीय बालिका इंटर कालेज तेंदुआईकला 05,
राजकीय बालिका इंटर कालेज टांडा में 01
राजकीय उ.मा. विद्यालय पहितीपुर में 02
राजकीय बालिका उ.मा. विद्यालय बड़ेपुर 03
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसिया 04
राजकीय उ.मा. विद्यालय लखनपुर 05
राजकीय विद्यालय जहांगीरगंज 05
राजकीय विद्यालय आमादरवेशपुर 05
राजकीय विद्यालय रामगढ़ भियांव 06
राजकीय विद्यालय चंदनपुर जहांगीरगंज 07
राजकीय विद्यालय डिहवा मोहिउद्दीनपुर 06
राजकीय विद्यालय कम्हरिया जहांगीरगंज 06
राजकीय विद्यालय रामपुर सकरवारी में 06
राजकीय विद्यालय रतना भियांव 05
राजकीय विद्यालय कहरा सुलेमपुर 06
राजकीय विद्यालय तरोली मुबारकपुर 07
राजकीय विद्यालय अहिरौली रानीमऊ 05
राजकीय विद्यालय फरीदपुर कुतुब 07